पता चला कि विकासनगर इलाके के ठेकेदार शैलेंद्र बहादुर सिंह ने धमकी दी थी। वह अयोध्या के रुदौली थाने के गांव फिरोजपुर का मूलनिवासी है। पुलिस टीम ने उसके घर के पास घेराबंदी करके दोपहर 3:05 बजे बाइक समेत पकड़ लिया। उसके कब्जे से धमकी में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद हुआ।
खुलासा हुआ कि शैलेंद्र बहादुर पर वर्ष 2013 में अलीगंज थाने में गालीगलौज व जानमाल की धमकी का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद वर्ष 2014 में छेड़खानी, फोन पर धमकी व आईटी एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की गई। गुंडागर्दी की शिकायतों के चलते उसे गुंडा एक्ट में निरुद्ध किया गया था।