फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालवालों ने अपनी ही सगाई में फोटो खींचने से रोका तो गोमती में कूदा युवक

Sat, 22 Jul 2017 05:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अनस
विज्ञापन
अपनी ही सगाई में फोटो खींचने पर लड़कीवालों ने युवक की बेइज्जती कर दी। इससे  दुखी युवक चौक थानाक्षेत्र स्थित पक्का पुल पर गोमती में कूदने पहुंच गया। गनीमत रही कि इस दौरान मूवर पर तैनात सिपाही वहां पहुंच गए और बातों में उलझाकर युवक की जान बचा ली। 
विज्ञापन


इसके बाद सिपाही युवक को थाने ले गए। जहां उसने अपना परिचय मुंबई निवासी अनस बताया। पूछताछ के बाद युवक को परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया।  चौक थाने के मूवर बाइक पर तैनात सिपाही वृजेंद्र ने बताया कि वह अपने साथी कालेश्वर प्रसाद बृहस्पतिवार रात गश्त कर रहा था। 

इस दौरान बाइक से वह पक्के पुल पर पहुंचा तो चौकीदार ने बताया कि युवक कुछ देर पहले बाइक से आया। उसने बाइक किनारे खड़ी की और नदी की तरफ पैर लटकाकर बैठ गया है। वह काफी परेशान है। यह बात सुनकर वृजेंद्र अकेले उसके पास पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सगाई बिना किए ही लौट आया था अनस

अनस
बाइक कुछ दूरी पर खड़ी कर बातों में उसे उलझाए रखा। इस दौरान वह नजदीक पहुंचकर उसे पकड़ कर पुल से नीचे उतारा। अनस ने बताया कि वह किराए के मकान में रहकर मोबाइल कंपनी में काम करता है। 

बृहस्पतिवार को चौक क्षेत्र में वह परिवार संग सगाई करने गया था, जहां फोटो खींचने को लेकर ससुराल के लोगों ने उसकी बेइज्जत कर दी। इसके बाद वह सगाई किए बिना ही निकल गया। 

इसके बाद देर रात वह बाइक से पक्का पुल पहुंचा, जहां काफी देर तक टहलता रहा। इसके बाद वह कूदने के इरादे से नदी की तरफ पैर कर पुल पर बैठ गया। इस बीच दौरान मूवर टीम पहुंची और उसे कूदने से रोक लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें