अपनी ही सगाई में फोटो खींचने पर लड़कीवालों ने युवक की बेइज्जती कर दी। इससे दुखी युवक चौक थानाक्षेत्र स्थित पक्का पुल पर गोमती में कूदने पहुंच गया। गनीमत रही कि इस दौरान मूवर पर तैनात सिपाही वहां पहुंच गए और बातों में उलझाकर युवक की जान बचा ली।
इसके बाद सिपाही युवक को थाने ले गए। जहां उसने अपना परिचय मुंबई निवासी अनस बताया। पूछताछ के बाद युवक को परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया। चौक थाने के मूवर बाइक पर तैनात सिपाही वृजेंद्र ने बताया कि वह अपने साथी कालेश्वर प्रसाद बृहस्पतिवार रात गश्त कर रहा था।
इस दौरान बाइक से वह पक्के पुल पर पहुंचा तो चौकीदार ने बताया कि युवक कुछ देर पहले बाइक से आया। उसने बाइक किनारे खड़ी की और नदी की तरफ पैर लटकाकर बैठ गया है। वह काफी परेशान है। यह बात सुनकर वृजेंद्र अकेले उसके पास पहुंचा।