फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली की शाम पत्नी को गोली से उड़ाया, बेटे ने पापा के खिलाफ दर्ज कराया हत्या का केस

Sat, 03 Mar 2018 10:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कीर्ति सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के विकास नगर सेक्टर-5 में होली की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ठेकेदार ने नशे में धुत होकर पारिवारिक विवाद के कारण पत्नी को गोली मार दी। लोग घायल महिला को ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, घटना को अंजाम देकर वह मौके से भाग निकला। बेटे की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विकास नगर इलाके के सेक्टर 5 निवासी ठेकेदार सुरेश पाल सिंह, पत्नी कीर्ति सिंह (50), बेटी आयुषी (28) और बेटे शाश्वत उर्फ राज के साथ रहते थे। राज नोएडा के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग कर रहा है और होली की छुट्टियों पर घर आया था।

राज ने बताया कि होली की शाम पापा नशे में थे। किसी बात को लेकर पापा-मम्मी में झगड़ा शुरू हुआ और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने रिवॉल्वर निकालकर मम्मी पर फायर कर दिया और कार से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति के अफेयर के चलते होते थे झगड़े

- फोटो : amar ujala
फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। राज और आयुषी ने तत्काल लोगों की मदद से कीर्ति को ट्रॉमा सेंटर ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंचे रिश्तेदारों ने बताया कि सुरेश पाल का कई महिलाओं के साथ अफेयर था, इसी को लेकर आए दिन दोनें में लड़ाई होती रहती थी।

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया है। वहीं, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्कॉव्यड ने भी मौके का जायजा लिया है। बेटे की तहरीर पर सुरेश पाल के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें