फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा करते-करते युवक ने मंदिर में चढ़ा दी जीभ

Wed, 17 Jun 2015 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,महराजगंज (रायबरेली)
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली के महराजगंज में हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान एक भक्त ने जीभ काटकर चढ़ा दी। इससे मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन


सूचना पर परिवारीजन पहुंचे और वे उसे लेकर घर चले गए। महराजगंज के कपूरपुर मजरे जमुरावां निवासी राजेश कोरी (40) दोपहर में पूजा करने श्रीब्रह्मचारी बाबा हनुमान मंदिर हलोर पहुंचा।

यहां पर पूजा अर्चना के बाद अचानक ब्लेड निकालकर जीभ काट ली। इसे देखकर पूजा कर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। उसकी चीख सुनकर पुजारी अशोक मिश्रा पहुंच गए।
विज्ञापन


इस दौरान वह बेहोश हो गया। मंदिर परिसर में खून फैल गया। पुजारी ने बताया कि वह प्रत्येक मंगलवार को मंदिर में पूजा करने आता है। सुबह भी मंदिर आकर पूजा अर्चना और प्रसाद वितरण किया था। दोपहर में दोबारा वह पूजा करने आ गया। इसी दौरान जीभ काट डाली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें