फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार के जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, बीवी की आहट सुन बना दिया चोर

Wed, 13 Jul 2016 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : demo pics
विज्ञापन
लखनऊ के वजीरगंज इलाके में हाईस्कूल की छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर यौनशोषण कर रहे दबंग ने भांडा फूटते देख उसे पिता समेत चोर बताकर पुलिस के हवाले कर रिपोर्ट दर्ज करा दी। 
विज्ञापन


जख्मी हालात में पकड़ी गई छात्रा ने हालत सुधरने पर महिला कांस्टेबल को आपबीती सुनाई। इस पर दबंग के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

वजीरगंज कोतवाली के एसआई राजेश सिंह ने बताया कि मोहल्ला गौसनगर निवासी सपा के इलाकाई नेता शोभित गुप्ता ने शनिवार देररात मोहल्ले में रहने वाली हाईस्कूल की एक छात्रा व उसके पिता को आसपास के लोगों की मदद से पुलिस के हवाले किया। 
विज्ञापन


आरोप लगाया कि पिता-पुत्री उसके घर चोरी के इरादे से घुसे थे। आहट सुनकर उसने शोर मचाया तो दोनों लोग छतों के रास्ते भागे। इस दौरान लड़खड़ाकर गिरी छात्रा घायल हो गई थी। घायल छात्रा को महिला कांस्टेबल की अभिरक्षा में बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
हाईस्कूल की छात्रा ने खुलासा किया कि शोभित ने काफी समय पहले उसे प्रेमजाल में फंसाया और आर्थिक मदद के बहाने यौनशोषण कर रहा था। परिवार की तंगहाली के चलते छात्रा खामोश थी। बोली कि शोभित ने उसे शनिवार रात को मुलाकात के लिए बुलाया था। 
Trending Videos
विज्ञापन

खून की बूंदों से खुला मामला

डेमो प‌िक
वह आसपास के घरों की छतों से गुजर कर उसके पास पहुंची। शोभित ने गलत हरकतें शुरू कर दी। इस बीच शोभित ने पत्नी के आने की आहट सुनी और उसे भाग जाने को कहा। घबराहट में भागने के दौरान वह सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई थी। 

अपनी करतूत छिपाने के लिए शोभित ने चोरी के प्रयास का आरोप लगा दिया। इस जानकारी पर पुलिस ने कॉल डिटेल खंगाला। छात्रा के बयान में सच्चाई नजर आने पर शोभित के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
 
पड़ताल में जुटे पुलिसकर्मियों ने जानकारी दी कि शोभित की छत से अपने घर की तरफ भागने के दौरान ठोकर लगने से गिरी छात्रा के पैर में चोट आई। खून की बूंदे उसकी छत तक गई थी। शोर सुनकर एकत्र पड़ोसियों ने खून की बूंदों का पीछा करने के साथ पुलिस को कॉल की। 

छात्रा को जख्मी देखते ही शोभित ने उस पर चोरी के इरादे से घर में घुसने का आरोप लगा दिया। प्रथमदृष्ट्या मिले सुबूतों के आधार पर छात्रा व उसके पिता को हिरासत में ले लिया गया। सच्चाई सामने आने पर छात्रा की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें