फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : जानकीपुरम में युवक की हत्या, पत्नी व उसके प्रेमी पर परिवार ने लगाया आरोप

Tue, 17 Sep 2019 08:41 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हत्या के बाद जमा भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में लखनऊ विश्वविद्यालय न्यू कैंपस के पास रेलवे लाइन किनारे झोपड़ी डाल कर रह रहे युवक की सोमवार रात गला कसकर हत्या कर दी गई। उसका शव झोपड़ी में ही पड़ा मिला। परिवारीजनों ने मृतक की पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ ही पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीतापुर सदर निवासी शिव कुमार राठौर (30) करीब नौ साल से लखनऊ विश्वविद्यालय न्यू कैंपस के पास रेलवे लाइन के किनारे झोपड़ी डाल कर पत्नी अंजली व चार बच्चों के साथ रहता था। अंजली ने मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे शोर मचाकर मोहल्ले के लोगों को शिवकुमार की मौत होने की जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शिव कुमार का शव झोपड़ी के अंदर जमीन पर पड़ा था। 

गले पर कसाव के निशान देख कर लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। लोगों ने बताया कि अंजली अक्सर रात भर गायब रहती थी। जिसके कारण पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। मृतक की मां गीता देवी ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। 
विज्ञापन


देर शाम आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला कसकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने पत्नी से कड़ाई से पूछताछ शुरू कर दी। इंस्पेक्टर जानकीपुरम मुहम्मद अशरफ ने बताया कि पत्नी के बयानों में विरोधाभास होने के कारण उसी पर हत्या करने का शक है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें