लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में मंगलवार सुबह निर्माणाधीन मकान में एक व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लाश की शिनाख्त गौरागांव के राम सजीवन रावत (45) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक इसी मकान में चौकीदारी करता था।
राम सजीवन के साथी कल्लू ने बताया कि को सोमवार रात कलंदरखेड़ा गांव का सुनील उसे उठाकर ले गया था। वहां उसके साथ मारपीट भी की। कल्लू ने बताया कि सुनील की पत्नी गायब है और उसे शक था कि इस काम में राम सजीवन का हाथ है।
राम सजीवन का आधा शरीर प्लॉट के अंदर और आधा शरीर प्लॉट के बाहर था और उसके सिर और हाथ पर चोट के निशान भी हैं। राम सजीवन के घरवालों ने हत्या की तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।