फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीने आता था शराब, साथी की पत्नी से हुए संबंध और फिर...

Sat, 16 Jul 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई की वृंदावन कॉलोनी में सड़क पर मिले राजस्थान के धौलपुर के धौसपुर कंचनपुर निवासी सत्यवीर की हत्या अवैध संबंधों में हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने सत्यवीर के साथी व राजस्थान के धौलपुर कंचनपुर स्थित उसके गांव के मोती सिंह को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्या के दो आरोपी फरार हैं।

एएसपी उत्तरी विजय ढुल ने बताया कि मोती सिंह यहां आवास-विकास सेक्टर-10 ए में धौलपुर सरानीखेड़ा निवासी उदय और नैने के साथ रहता था। तीनों टाइल्स लगाने का काम करते थे। 
विज्ञापन


सत्यवीर अक्सर मोती सिंह से मिलने आता था। चारों एक साथ शराब पीते थे। एएसपी ने बताया कि मजदूरों में से एक की पत्नी से सत्यवीर के अवैध संबंध हो गए। इसका पता लगने पर उक्त मजदूर ने पत्नी को राजस्थान वापस भेज दिया।
विज्ञापन

अंगोछे से गला घोट कर की हत्या

डेमो ‌पिक
बीते सोमवार को सत्यवीर फिर मोती के घर आया। उसने टी-शर्ट उताकर टांग दी और आराम से बैठकर सबके साथ शराब पीने लगा। सत्यवीर के नशे में धुत होने के बाद तीनों ने साजिश के तहत उसे दबोच लिया।

विरोध पर उसकी डंडे से पिटाई शुरू कर दी। सत्यवीर गिर पड़ा तो अंगौछे से उसका गला घोटकर हत्या कर दी और शव बाइक पर लादकर उतरेटिया रेलवे स्टेशन के पास सड़क पर फेंक दिया। 

एएसपी ने बताया कि एसओ जुबैर अहमद, एसएसआई पीपी सिंह, एसआई धर्मवीर सिंह ने शहीद पथ पुल के नीचे चिरैया बाग के पास से मोती सिंह को दबोच लिया।

पूछताछ में उसने हत्या की बात कुबूल कर ली है। मोतीलाल के घर से पिटाई में इस्तेमाल डंडा, बाइक, सत्यवीर की टी-शर्ट और पहचान पत्र मिल गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें