फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को एसयूवी में बंद कर चाय पीने चला गया पिता, लौटा तो इस हाल में देख पैरों तले खिसकी जमीन

Sun, 07 Oct 2018 11:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
विज्ञापन
गाड़ी के बाहर लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बलरामपुर शहर में एक पिता की लापरवाही से मासूम की जान आफत में फंस गई। जनपद निवासी एक युवक अपने पांच साल के बच्चे को एसयूवी में बंदकर होटल में चाय पीने चला गया। गाड़ी की चाबी भी मासूम के पास छोड़ गए जिससे अनजाने में उसने गाड़ी को लॉक कर लिया।
विज्ञापन


पिता को जब याद आया तो वह दौड़कर गाड़ी के पास पहुंचा। लड़का सो रहा था। गाड़ी लॉक होने की चलते पिता के हाथ-पांव फूल गए। अनहोनी की आशंका से लोग सहम गए। आसपास के लोग गाड़ी का शीशा तोड़ने की सलाह देने लगे। काफी देर तक यह सिलसिला चलता रहा। तमाम प्रयास के बाद बच्चे को जगाया गया। जगने के बाद गाड़ी के आसपास जुटी भीड़ को देखकर बच्चा भी कुछ देर के लिए सहम गया।

पिता बेटे को बार-बार गाड़ी खोलने का तरीका बता रहा था। काफी देर बाद बच्चे के समझ में आया और उसने गाड़ी का दरवाजा खोला। बच्चे को सकुशल देखकर पिता के साथ-साथ वहां मौजूद लोगों ने भी राहत की सांस ली।        
विज्ञापन


ये हादसा उन माता-पिता को नसीहत देने के लिए काफी है, जो चार पहिया वाहनों पर अकेले अपने बच्चों को छोड़कर सामनों की खरीदारी के लिए चले जाते है। उनकी इस हरकत से कभी-कभी बच्चे की जान जोखिम में पड़ जाती है। इसलिए बच्चे को कभी भी गाड़ी में अकेला न छोड़ें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें