लखनऊ के ठाकुरगंज में हुसैन बाड़ी में किराए पर रहने वाली सूफिया को उसके पति मो. शफीक ने चाकू मार दिया। वारदात के वक्त सूफिया नमाज पढ़ रही थी। हमले के बाद पति भाग गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। रविवार को आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया।
आरोपी को जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज प्रमोद कुमार मिश्रा के मुताबिक, सीतापुर के चहलारी घाट निवासी मोहम्मद शफीक हुसैन बाड़ी में किराए पर रहता है।