फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखती रही पुलिस और फूंक दिया युवक को

Fri, 15 Nov 2013 01:17 AM IST
टीम डिजिटल/बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहल्ला इमामबाड़ा में दिनदहाड़े एक युवक को केरोसिन डालकर जला दिया गया।
विज्ञापन


यह सनसनीखेज वाकया पुलिस की मौजूदगी में हुआ।

युवक को करीब 70 प्रतिशत झुलसी हालत में बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित पक्ष ने आरोपी युवक और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित पक्ष के गजनफर के अनुसार करीब एक माह पूर्व पहले पड़ोस की युवती घर से चली गई थी।

युवती के पिता वाहिद को शक था कि इस प्रकरण में उसके परिवार का हाथ है।

पढ़ें-केदारनाथ में लगेगा शहीदों का शिलापट्ट

आरोप है कि वाहिद ने 14 अक्तूबर को इसी बात को लेकर उनके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की थी।

उल्टे पुलिस में उनके परिवार के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी कायम करा दी थी।

पिछले दो सप्ताह से वाहिद का पुत्र नाजिम और दो सिपाही उसके पुत्र रासिल को पकड़ने के लिए दबिश दे रहे थे।

गुरुवार दुपहर भी नाजिम और दो सिपाही बाइक से उनके घर पहुंचे। घर में घुसते ही उन्होंने रासिल को दबोच लिया।

आरोप है कि नाजिम के पास एक केन में ज्वलनशील पदार्थ था। जब वह रासिल को बचाने दौड़े, तभी नाजिम ने उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल दिया।

आरोप है कि एक सिपाही द्वारा माचिस की तिल्ली दिखाने से राशिल आग में घिर गया। मामला बिगड़ता देख आरोपी बाइक को छोड़कर भाग गए।

पढ़ें-अब अखिलेश को खून से खत लिखेंगे शिक्षक

घटना का पता चलने पर आसपास के लोगों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंचे शहर इंचार्ज टीपी शर्मा से लोगों की तीखी नोकझोंक हुई।

मामला बढ़ता देख दारोगा वहां से भाग निकला। बाद में फोर्स के साथ पहुंचे एसओ प्रदीप यादव ने किसी तरह लोगों को शांत कर झुलसे रासिल को अस्पताल पहुंचवाया।

एएसपी देहात पीपी सिंह का कहना है कि रासिल पर पासपोर्ट बनवाने के नाम पर कई लोगों से ठगी का आरोप है।

मामले की जांच की जा रही है। जांच में यदि पुलिसकर्मी दोषी पाए जाएंगे तो कड़ी कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें