सीतापुर के सिधौली कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक युवक ने अपने ही चचेरे मासूम भाई की हत्या का प्रयास किया। उसने पांच साल के मासूम को फांसी के फंदे पर लटका दिया। यह तो भला रहा कि ऐन वक्त पर रस्सी टूट गई और मासूम की जान बच गई।
पुलिस ने इस मामले में युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी युवक फरार है। ग्राम खिड़की पुरवा बालपुर निवासी अंबर के पुत्र मोहित (5) को उसका चचेरा भाई रंजीत अमरूद खिलाने के बहाने घर से बुला ले गया।
गांव के बाहर बाग में पहुंचते ही रंजीत ने मोहित को दबोच लिया और गले में रस्सी का फंदा बनाकर मासूम को अमरूद की एक डाल में बांध दिया और वहां से भाग निकला।
यह तो भला रहा कि ऐन वक्त पर मासूम के गले में बंधी रस्सी टूट गई और वह जमीन पर गिर गया। बेहाल मोहित सीधे घर पहुंचा और गिर पड़ा। परिवार ने मोहित को आननफानन अस्पताल पहुंचाया।