फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ग्रुप वीडियो कॉल पर चीखते रहे रिश्तेदार, युवक ने पिस्टल से खुद को मार ली गोली, हाथ से छूटकर गिरा मोबाइल

Mon, 02 Oct 2023 09:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के अलीगंज इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि शाम करीब पांच बजे मुकेश अपनी बहन, बहनोई व अन्य एक दो रिश्तेदारों से वीडियो कॉल पर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान उसने कहा कि...वह बहुत परेशान है। जीना नहीं चाहता है...। कोई कुछ बोल पाता तब तक उसने सीने पर तमंचा सटाया और ट्रिगर दबा लिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
युवक ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के त्रिवेणीनगर के शिवलोक इलाके में रविवार शाम मुकेश श्रीवास्तव (35) ने अपने रिश्तेदारों से वीडियो कॉल (ग्रुप कॉल) कर बोला...जीना नहीं चाहता हूं और फिर अवैध तमंचे से सीने पर गोली मार ली। कॉल पर जुड़े लोग स्तब्ध रह गए। इधर घर पर मौजूद युवक की मां बेटे की खून से लथपथ लाश देख बिलखने लगी। 
विज्ञापन


पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुरुआती जांच में सामने आया कि युवक डिप्रेशन में था। मूलरूप से बाराबंकी के देवा थानाक्षेत्र के बबुरी गांव निवासी मुकेश श्रीवास्तव शिवलोक काॅलोनी में किराये के मकान में मां के साथ रहते थे। 

अलीगंज इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि शाम करीब पांच बजे मुकेश अपनी बहन, बहनोई व अन्य एक दो रिश्तेदारों से वीडियो कॉल पर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान उसने कहा कि...वह बहुत परेशान है। जीना नहीं चाहता है...। कोई कुछ बोल पाता तब तक उसने सीने पर तमंचा सटाया और ट्रिगर दबा लिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर के मुताबिक, मुकेश पहले बायोकेमिकल बेचने का काम करते थे। कुछ वक्त से बेरोजगार थे। गंभीर बीमारी से भी पीड़ित से। इन सभी वजहों से अवसाद में चल रहे थे। आशंका है कि डिप्रेशन के कारण खुदकुशी की। पिता का निधन हो चुका है। मां साथ में रहती थीं।
 
विज्ञापन

सदमे में चली गईं मां
इंस्पेक्टर ने बताया कि वारदात के वक्त मुकेश की मां घर पर ही थीं। बेटे को खून से लथपथ और सांसें उखड़ती देख स्तब्ध रह गईं। इतना गहरा सदमा लगा कि वह कुछ बोल तक नहीं पा रही थीं। आसपास के लोगों ने उनको किसी तरह से संभाला। कुछ देर बाद मुकेश के बाराबंकी निवासी अन्य परिवार वाले पहुंचे। अवैध तमंचा जांच के लिए फोरेंसिक टीम ने ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें