फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला मित्र को दी नशीले इंजेक्शन की ओवरडोज, मौत होने पर अस्पताल में छोड़ भागा लाश; पुलिस ने भी किया 'खेला'

Wed, 10 Apr 2024 02:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के बीबीडी थाना इलाके में महिला मित्र को नशीले इंजेक्शन की ओवरडोज दी। जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी महिला मित्र की लाश अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के बीबीडी इलाके के तिवारीगंज में सोमवार को एक शख्स ने अपनी महिला मित्र को नशीले इंजेक्शन दिए। ओवरडोज होने की वजह से युवती की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी शव को लोहिया संस्थान में छोड़कर भाग गया। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ ही घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ जारी है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विसरा सुरक्षित रखा गया है और स्लाइड भी बनाई गई है।

मूलरूप से बहराइच निवासी 18 वर्षीय मुस्कान शहर के न्यू हैदराबाद इलाके में परिवार संग किराये के मकान में रहती थीं। वह रविवार (सात अप्रैल) की शाम को बंगलूरू जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। मां ने उन्हें चारबाग जाने वाले ऑटो में बैठाया था। सोमवार रात बीबीडी थाने की पुलिस ने मुस्कान की मां शांति को कॉल कर बताया कि उनकी बेटी का शव लोहिया संस्थान में कोई छोड़कर चला गया है। परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


अस्पताल के रजिस्टर में दर्ज विवरण से पता चला कि मुस्कान को लेकर उसका परिचित विवेक मौर्य पहुंचा था। पुलिस ने परिजनों से विवेक का मोबाइल नंबर लिया और सर्विलांस की मदद से उसको ट्रेस कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मुस्कान को नशीले इंजेक्शन दिए थे, जिससे उसकी मौत हो गई।
 

सात अप्रैल की रात तिवारीगंज पहुंची थी युवती
परिजनों ने बताया कि चार महीने पहले मुस्कान नौकरी करने के लिए बंगलूरू गई थी। वहां किसी कंपनी में काम करती थी। वह क्या काम करती थी, इस बारे में परिजनों को भी जानकारी नहीं है। तीन मार्च को वह घर लौटी थी। सात अप्रैल का उसका बंगलूरू का टिकट था। पुलिस की जांच में सामने आया कि सात अप्रैल की रात ही उसकी विवेक से फोन पर बात हुई। विवेक ने उसे तिवारीगंज वाले अपने घर पर बुला लिया। सोमवार शाम को इंजेक्शन दिए। जब वह बेजान सी हो गई तो उसे लेकर लोहिया संस्थान गया। वहां जैसे ही डॉक्टरों ने मुस्कान को मृत घोषित किया, वैसे ही विवेक भाग गया।

आरोप : स्मैक तस्करी करने का बनाता था दबाव
किशोरी पहले परिवार के साथ विवेक के तिवारीगंज वाले घर में किराये पर रहती थी। कुछ महीने पहले ही वे न्यू हैदराबाद शिफ्ट हुए थे। आरोपी विवेक शराब-स्मैक का लती है। इंजेक्शन भी लगाता है। परिजनों का आरोप है कि विवेक उनकी बेटी पर स्मैक तस्करी करने के लिए दबाव बनाता था। अंदेशा है कि वह जबरन उसे ले गया और विरोध करने पर इंजेक्शन देकर मार दिया।

 
विज्ञापन

पहले हत्या फिर गैर इरादतन हत्या में बदला केस
पुलिस ने पहले हत्या की धारा में केस दर्ज किया। कुछ ही घंटे बाद विवेचना के दौरान केस को गैर इरादतन हत्या में बदल दिया। पुलिस का दावा है कि मुस्कान की मौत के मामले में हत्या के साक्ष्य नहीं मिले। इसलिए धारा बदली गई है। घटनास्थल से कुछ नशीले इंजेक्शन मिले हैं। फाेरेंसिक टीम ने नमूने लिए हैं। बाकी आरोपों की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें