फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लिफ्ट की डक्ट में गिरा युवक, एक घंटे के बाद निकाला गया

Sat, 05 Aug 2023 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मुंशीपुलिया स्थित प्राइम प्लाजा की लिफ्ट के लिए बनी डक्ट में शुक्रवार को शफीक (30) अचानक चौथी मंजिल से गिर गया। युवक पहली मंजिल पर गिरकर वहां फंस गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पहली मंजिल पर डक्ट की दीवार तोड़कर युवक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजवाया , जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
चिनहट के खरगापुर निवासी शफीक इंदिरानगर सेक्टर- 16 में फुटपाथ पर खिलौने बेचता है। बताया जाता है कि शुक्रवार को वह पास में स्थित प्राइम प्लाजा की चौथी मंजिल पर जाकर खाना खा रहा था।
विज्ञापन

वह लिफ्ट की डक्ट के पास बैठा था। डक्ट में लिफ्ट नहीं लगी है। सामने का हिस्सा खुला हुआ है। इस बीच शफीक अनियंत्रित होकर चौथी मंजिल से डक्ट में गिर गया।
यह देख आसपास के लोग मदद के लिए पहुंच गए। सूचना पर कुछ ही देर में फायर स्टेशन से दमकलकर्मी पहुंच गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पहली मंजिल पर डक्ट की दीवार तोड़कर शफीक को बाहर निकाला गया। हादसे में शफीक के चेहरे व हाथ पैर में चोट आई थी।
डक्ट बनवा दी पर लिफ्ट नहीं लगी
स्थानीय लोगों के अनुसार, प्राइम प्लाजा में लिफ्ट के लिए डक्ट तो बनवा दी गई, पर कई वर्ष बाद भी लिफ्ट नहीं लगी। डक्ट खुली होने से अक्सर हादसे का डर बना रहता है। डक्ट में काफी कूड़ा भी पड़ा था, जिसकी वजह से शफीक को गंभीर चोट नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें