फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निवेश के नाम पर ठगने वाली कंपनी की निदेशक गिरफ्तार

Sat, 05 Aug 2023 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मछली पालन के लिए माउंटेन एलाइंज नाम की फर्म खोलकर निवेश के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी के मामले में फरार कंपनी की निदेशक तारा चौहान को शुक्रवार विभूतिखंड पुलिस ने लखीमपुर से गिरफ्तार किया है। मामले में कंपनी के दो अधिकारी पहले ही पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने बताया कि 2021 और 2022 में माउंटेन एलाइंज नाम की कंपनी के खिलाफ दर्जनों लोगों ने निवेश के नाम पर ठगी का केस दर्ज कराया था।
मामले में 18 दिसंबर को एसटीएफ ने कंपनी के दो अधिकारियों विश्वनाथ और निरंजन को गिरफ्तार किया था। कंपनी की महिला निदेशक तारा चौहान फरार थी।
शुक्रवार को विभूतिखंड पुलिस ने उसे लखीमपुर पलिया स्थित गजरौला इलाके से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने मछली पालन में निवेश करने पर मुनाफे का लालच देकर ठगी की थी। अभी कंपनी के दो अन्य लोग फरार है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें