फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा-साली ने साथ में पी शराब, हो गई 'अनहोनी'

Thu, 26 Mar 2015 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लालगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सरेनी थाना क्षेत्र के मूसापुर गांव में बुधवार देर शाम मुंडन समारोह में शराब पीने से जीजा-साली की हालत बिगड़ गई। परिवारीजनों ने दोनों को लालगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जहरीली शराब पीने से दो मौत की खबर से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। देर रात पुलिस-प्रशासन व आबकारी विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की बाबत जानकारी लेने के साथ ही जांच के निर्देश दिए।

सरेनी के मूसापुर गांव निवासी महादेव के घर में बुधवार को मुंडन समारोह की दावत थी। इसमें महादेव के तमाम रिश्तेदारों के साथ ही गांव के लोग आए थे। इनमें से तमाम लोगों ने रात में शराब पी।
विज्ञापन

विज्ञापन

कहां से आई जहरीली शराब, होगी जांच

कुछ देर बाद महादेव के भांजे लालगंज के बेहटा कला निवासी श्यामलाल रैदास (45) व सरेनी के बहादुरपुर गांव निवासी सूर्यप्रकाश की पत्नी सिया देवी (35) की हालत बिगड़ गई। दोनों रिश्ते में जीजा-साली थे।

परिवारीजनों ने आनन-फानन में दोनों को लालगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉ. कफील अहमद ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने जहरीली शराब पीने से दोनों की मौत होने की आशंका जताते हुए लालगंज कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

कोतवाल ने बताया कि श्यामलाल व उसकी साली सिया देवी की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। मामले की जांच कराकर पता लगाया जाएगा कि, ये शराब कहां से मंगाई गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें