फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्री में आइसक्रीम मांग रहा था दरोगा, सरेराह हुई पिटाई

Thu, 26 Mar 2015 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के एक दरोगा को मुफ्त की आइसक्रीम मांगना और अभद्रता करना महंगा पड़ गया।
विज्ञापन


बाकरगंज चौराहे पर मंगलवार देर रात आइसक्रीम विक्रेता ने दरोगा की जमकर धुनाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने आइसक्रीम विक्रेता को दबोच लिया और थाने में उसकी पिटाई कर दी।

दरोगा की तहरीर पर आइसक्रीम विक्रेता के खिलाफ शांतिभंग में मामला दर्ज किया गया है। इधर, एसओ का कहना है कि ठेला हटाने को लेकर मारपीट हुई है।

जानकारी के मुताबिक आजाद नगर, बाबूपुरवा के रहने वाले सतेंद्र कुमार आइसक्रीम का ठेला लगाते हैं। सतेंद्र ने बताया कि मंगलवार रात वह बाकरगंज चौराहे पर आइसक्रीम का ठेला लेकर खड़ा था।
विज्ञापन

विज्ञापन

दरोगा ने पहले की थी हाथापाई

इसी दौरान बाबूपुरवा थाने के दरोगा रामबरन सविता आए और मुफ्त में आइसक्रीम की मांग करने लगे। सतेंद्र ने कहा साहब पहले रुपये दो फिर आइसक्रीम देंगे।

इस पर दरोगा खाकी का रौब गांठते हुए गालियां देने लगे और हाथापाई पर उतारू हो गए। इससे सतेंद्र का सब्र का बांध टूट गया और उसने दरोगा को बीच सड़क पर गिराकर पीटना शुरू कर दिया।

दरोगा की पिटाई होता देख बीच सड़क मजमा लग गया। सूचना पर फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने ठेला कब्जे में लेते हुए सतेंद्र को हिरासत में लिया।
 
आरोप है कि थाने में सतेंद्र की जमकर पिटाई की गई। दरोगा की तहरीर पर सतेंद्र के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई।

इधर, एसओ अजयराज वर्मा ने बताया कि ठेला हटाने को लेकर दरोगा और आइसक्रीम विक्रेता में मारपीट हुई। उन्होंने थाने में पिटाई की बात से भी इंकार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें