फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट नीचे आने से पहले ही खुल गया दरवाजा, संविदाकर्मी की मौत

Tue, 16 Aug 2016 06:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : demo
विज्ञापन
लखनऊ में लिफ्ट के डक्ट से गिरकर एक संविदाकर्मी की मौत हो गई। इस हादसे से गुस्साए कर्मचारियों और संविदाकर्मी के परिवार के लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक संविदाकर्मी कमलेश कुमार सोमवार को लखनऊ के विभू‌तिखंड मं‌डी परिषद की बिल्डिंग की पहली मंजिल पर था। नीचे आने क‌े लिए उसने लिफ्ट का बटन दबाया। लिफ्ट के नीचे आने से पहले ही लिफ्ट का दरवाजा खुल गया। कमलेश ने पैर आगे बढ़ा दिया जिससे वह लिफ्ट की डक्ट में जा गिरा।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल हुए कमलेश को काफी देर बाद लिफ्ट से बाहर निकाला गया। बाहर निकलने तक उसकी जान जा चुकी थी।

इस हादसे से आक्रोशित परिजन और कर्मचारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने बताया लिफ्ट काफी दिनों से खराब है। कई बार हादसे हो चुके हैं फिर भी सुनवाई नहीं हो रही है। परिजनों ने लापरवाह लोगों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें