फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिन से लदी ठेलिया में ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, चालक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर की तकरोही बाजार में रविवार को टिन से लदी ठेलिया में ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। टक्कर से टिन सीधा चालक कमलेश राजपूत (32) की गर्दन में लगी जिससे चालक की गर्दन कट गई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। केस दर्ज कर पुलिस ई-रिक्शा चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक इंदिरानगर डॉ. रामफल प्रजापति के मुताबिक, मूल रूप से बाराबंकी के निवासी कमलेश राजपूत तकरोही में रहकर ठेलिया चलाता था। रविवार दोपहर सड़क किनारे खड़ा कर टिन लाद रहा था। इसी दौरान एक अनियंत्रित ई-रिक्शा ने ठेलिया में पीछे से टक्कर मार दी। कमलेश गिर गया और धारदार टिन उसकी गर्दन पर लगी जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। लोहिया अस्पताल ले जाने पर वहां डॉॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की मदद से ई-रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें