फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जेब में मिले सुसाइड नोट में चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 08 Aug 2020 02:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बलरामपुर के थाना कोतवाली देहात बालपुर जंगल में लगभग 20 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटकते हुए मिला है। युवक की पहचान सियाराम पुत्र स्वर्गीय भगवती प्रसाद निवासी सेखुई खुर्द ग्राम पंचायत सेखुई कला थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन


मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर राधारमण सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात, फील्ड यूनिट तथा अन्य पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित हैं। मृतक के परिजनों की उपस्थिति में युवक के शव को पेड़ से उतारा गया। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक के पास से उसका मोबाइल फोन, आधार कार्ड और उसके पर्स में रखे 300 रुपये भी बरामद हुए हैं, साथ ही कई टुकड़ों में बंटा हुआ सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें प्रेम प्रसंग में आत्महत्या करना लिखा हुआ है। मृतक के भाई मंसाराम की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें