फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान से परेशान कोटेदार ने दी जान, झकझोर देगा मरने से पहले दिया ये बयान

Thu, 11 May 2017 02:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कोटेदार ने की आत्महत्या
विज्ञापन
साहब, प्रधान ने हमकों हमको बहुत परेशान कर दिया है। प्रधान के देवर हर महीने तेल और राशन की मांग करते हैं, पैसे की भी मांग करते हैं। हमारे पास सरकार की तरफ से जितना राशन है हम उतने ही लोगों को दे सकते हैं। लिस्ट में 418 नाम हैं। 
विज्ञापन


प्रधान का कहना है क‌ि सबको दो। साहब सबका राशन नहीं म‌‌िल रहा है तो मैं कहां से दूं? गरीब आदमी हूं। जिन्हें राशन नहीं मिल पा रहा उनके लिए मुझे भी कष्ट है। 

आपस के ही लोग हैं पर मैं अपनी जेब से कैसे दूं? मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं, मैं क्यां करूं, गोली खां लूं क‌ि फांसी लगा लूं। प्रधान ने हमको बहुत परेशान कर रखा है। मरने से पहले ये बयान रिकॉर्ड करवाकर प्रधान से परेशान एक कोटेदार ने जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन


घटना लखनऊ के मलिहाबाद इलाके की ग्राम पंचायत नवीपनाह की है। यहां कोटेदार विमलेश मिश्र (38) ने बुधवार रात जहर खाकर जान दे दी। जहर खाने से पहले और जहर खाने के बाद उसने प्रधान के खिलाफ बयान भी दिया जिसे वीडियो में रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन

व‌िमलेश के पर‌‌िजन
मरने से पहले उसने बताया क‌ि बसपा ग्राम प्रधान छोटी के देवर अनीस रजा के उत्पीड़न से तंग आकर उसने जहर खाया है। उसने बताया क‌ि प्रधान छोटी का काम उनका देवर अनीस देखता है। 

बताया क‌ि वह हर महीने उससे दो क्विंटल गेहूं, दो क्व‌िंटल राशन, 50 लीटर तेल, 50 लीटर चीनी और 10 हजार की मांग करता है और न देने पर प्रताड़ित कर रहा है। 

प्रताड़ना के बाद कहीं सुनवाई न होने से आजिज आकर कोटेदार ने जहर खाकर जान दे दी। बता दें क‌ि इस मामले में पीड़ित ने माल थाने में जाकर कई बार शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने हर बार टरका दिया।

कोटेदार की जान जाने के बाद माल थाना प्रभारी ने बताया क‌ि इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें