राजधानी में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। घरवालों ने नामजद आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।
राजधानी लखनऊ में युवक की मौत के मामले में रविवार को घरवालों और ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना करके हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी होने पर भाकियू पदाधिकारी भी गांव पहुंच गए। सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घरवालों को समझाकर शांत किया। आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर अंतिम संस्कार करवाया।
विज्ञापन
घटना महिगवां थाना क्षेत्र के भिखारीपुर की है। यहां शनिवार की सुबह करीब 8.30 बजे महेंद्र यादव (25) का शव खेत में लगे नीम के पेड़ की डाल से गमछे से लटका मिला। मामले में मृतक के बड़े भाई जितेंद्र यादव की शिकायत पर पुलिस ने बबलू, संजय, पप्पू निवासी भिखारीपुर व राहुल निवासी खजुरी, कन्हैया निवासी मुन्नुपुरवा पर हत्या का केस दर्ज किया है।
गिरफ्तारी के आश्वासन पर अंतिम संस्कार को राजी हुआ परिवार
रविवार की सुबह परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। साथ ही भाकियू पदाधिकारी, जिला पंचायत सदस्य अरुण रावत भी पहुंच गए।
इस बीच पुलिस ने घरवालों को समझाकर शांत किया। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए। पुलिस की मौजूदगी में दोपहर 1:00 बजे चौक में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक रामकुमार गुप्ता ने बताया कि महेंद्र चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।