फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील क्लिप बनाकर किया लड़की को ब्लैकमेल

Sat, 12 Sep 2015 01:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
किदवई नगर में छात्रा की अश्लील वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल करने के नाम पर हजारों रुपये ऐंठने वाले शोहदे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी फाजिल सिद्दीकी का कहना है कि छात्रा के परिजनों ने तहरीर दी है। शोहदे से पूछताछ की जा रही है। जांच-पड़ताल के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

किदवई नगर निवासी कारोबारी की बेटी ने बताया कि कोचिंग में पढ़ाई के दौरान उसकी दोस्ती बाबूपुरवा निवासी मो. रबीश अंसारी से हो गई थी। दोनों की अक्सर मुलाकात होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी करके देती थी पैसे

छात्रा का कहना है कि कब शोहदे ने उसकी अश्लील वीडियो क्लिप बना ली, उसे जानकारी ही नहीं हुई। पहले तो वह क्लिप दिखाकर उसे डराता रहा, लेकिन फिर उसने रुपये मांगने शुरू कर दिए।

उसके इनकार करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम करने की धमकी दी। इससे डरकर वह घरवालों की चोरी उसे रुपये देती रही। इस बीच वह घर में चोरी करते पकड़ी गई।

परिजनों के पूछने पर उसने शोहदे की करतूत बता दी तो वे भी अवाक रह गए। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें