फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील फोटो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, धोखा देकर की शादी, धर्म भी बदला

Sat, 29 Jun 2019 05:25 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
blackmail shimla
विज्ञापन
शहर में अश्लील फोटो बनाकर और धोखे से शादी करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया गया कि हिंदू लड़की से उर्दू में लिखे कागजात पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर जबरन साइन कराए गए। आरोपी ने लड़की से कहा गया कि अगर वह धर्म बदलकर निकाह कर लेगी तो वह फोटो डिलीटर कर देगा। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया और लगातार शोषण करता रहा। 
विज्ञापन


जब पीड़िता का सब्र जवाब दे गया तो उसने घरवालों को आप बीती सुनाई और आरोपित के खिलाफ एफआइआर कराई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। लेकिन आरोपी अब भी पीड़िता को धमकी दे रहा है। लगातार मिल रही धमकी और न्याय न मिलने हताश पीड़िता ने आत्महत्या करने की सोच रही थी। फिर घरवालों के समझाने तो वह आरोपित से लड़ने की हिम्मत जुटा पाई। 19 जून को उसने आरोपी के खिलाफ एफआइआर कराई।

नाका कोतवाली क्षेत्र की निवासी पीड़िता ने एफआइआर में बताया कि ऐशबाग स्थित बुटीक के मालिक हसीब खान ने कपड़े बदलते वक्त चोरी से उसकी अश्लील फोटो बना ली। इसके बाद वह ब्लैकमेल करने लगा। हसीब खान ने फोन पर पीड़िता से कहा कि मैं शादी करना चाहता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के विरोध पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। साथ ही माता-पिता को भी जान से मारने को कहा। युवती को जबरन बुलाकर उर्दू में लिखे निकाहनामे पर साइन करवाए। फिर कहने लगा कि आज से तुम मेरी बेगम हो बन गई हो। साथ ही उसने पीड़िता का नाम बदलकर इनाया खान रख दिया। पीड़िता को इस धर्म परिवर्तन की भी पहले कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद वह युवती को अदालत ले गया और निकाहनामे के कागजातों पर दस्तखत करा लिए।

एफआइआर में पीड़िता ने बताया कि बुटीक में ही आरोपित ने कई लड़कियों से संबंध बनाकर उनका जीवन बर्बाद किया। उसकी ऊंची पहुंच के आगे किसी की भी नहीं चली। इसके चलते उसके हौसले भी बढ़ते चले गए। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपित ने कहा कि इंदिरानगर के एक मकान में उसे किसी के साथ पांच घंटे बिताने हैं। ऐसा न करने पर वह उसकी अश्लील फोटो वायरल कर देगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें