फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती कराने वाला दलाल गिरफ्तार, चार से पांच लाख रुपये लेकर कराता था भर्ती

Wed, 25 Oct 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
चंद्र बहादुर खत्री - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सेना में भर्ती के नाम पर दलाली करने वाले चंद्र बहादुर खत्री को एटीएस ने वाराणसी से गिरफ्तार किया है। चंद्र बहादुर सेना में सिपाही रह चुका है। 1991 में भ्रष्टाचार का आरोप लगने पर उसे सेना से बर्खास्त कर दिया गया था।
विज्ञापन


आईजी एटीएस असीम अरुण ने बताया कि विष्णुलाल भट्टा राय की गिरफ्तारी के बाद चंद्र बहादुर खत्री उर्फ चंदन का नाम सामने आया था। एटीएस की टीम ने सोमवार देर रात वाराणसी से उसे गिरफ्तार कर लिया। चंद्र बहादुर मूल रूप से नेपाल के बागलोन जिला के हटिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह वाराणसी कैंट के सदर बाजार में रह रहा था।

आईजी ने बताया कि चंद्र बहादुर सेना का बर्खास्त सिपाही है। वह 1982 में गोरखा रेजीमेंट, गोरखपुर से भर्ती हुआ था। 1991 में इसे सेना से बर्खास्त कर दिया गया था। बर्खास्तगी के बाद चंद्र बहादुर वाराणसी में सेना रेजिमेंट के आसपास किराए का मकान लेकर रहने लगा।
विज्ञापन


नेपाल से सेना में भर्ती होने के लिए आने वाले युवक इसके निशाने पर होते थे। चंदन 39 गोरखा रेजीमेंट ट्रेनिंग सेंटर वाराणसी में नेपाल से आने वाले युवकों से संपर्क कर स्थानीय निवास, आवास, शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से बनवा कर पैसे लेकर सेना में भर्ती करवाता था। सूत्रों का कहना है कि चंदन ने कई नेपालियों को फर्जी दस्तावेज के जरिए सेना में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज बनाने में जा चुका है जेल

विष्‍णुलाल भट्टाराय जो दिलीप गिरि के नाम से सेना में था - फोटो : amar ujala
एटीएस के अधिकारियों का कहना है कि चंद्र बहादुर फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में 2010 में वाराणसी थाने के चेतगंज से जेल जा चुका है। चंद्र बहादुर के खिलाफ शस्त्र अधिनियम का भी मामला दर्ज है। इससे पहले एटीएस ने दिली गिरी नाम के सैनिक को वाराणसी से गिरफ्तार किया था।

दिलीप उर्फ विष्णु लाल भट्टा राय ने दावा किया था कि उसकी भर्ती पांच लाख रुपये रिश्वत देकर हुई थी। यह रिश्वत चंद्र बहादुर उर्फ चंदन को दी गई थी। मंगलवार को दोनों आरोपियों को विवेचक विजय मल यादव ने कोर्ट में पेश किया।

एटीएस ने दोनों आरोपियों की रिमांड मांगी है। आईजी एटीएस का कहना है कि चंद्र बहादुर से पूछताछ के आधार पर कुछ अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी भी हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें