फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली के प्यार में पत्नी का सिर कलम किया, तीनों हत्या आरोपी गिरफ्तार

Sun, 21 Jul 2019 12:26 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
साली के प्यार में रोड़ा बन रही पत्नी को दो दोस्तों के संग मिलकर पति ने मौत के घाट उतार दिया। मामले से बचने के लिए तीनों ने शव से सिर को अलग कर दिया। सिर को नहर और बाकी हिस्से को गड्ढे में दबा दिया। मृतका की मौसी की शिकायत पर लखनऊ पुलिस ने तीनों को लालगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही धड़ को बरामद कर लिया। कहानी सुनकर दो जिलों की पुलिस भी सन्न रह गई।
विज्ञापन


लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के गांव मक्का खेड़ा गहरू निवासी शिव प्रसाद यादव दूध का कारोबार करता है। इसके साथ ही वह प्रॉपर्टी डीलिंग भी करता है। लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली मधु तिवारी के साथ शिव प्रसाद के संबंध बन गए। उस समय मधु भोला खेड़ा थाना कृष्णानगर में किराये के मकान में रहती थी। वह लखनऊ विवि से बीएससी कर रही थी। मधु हलियापुर सुल्तानपुर की रहने वाली थी। 

मधु और शिव प्रसाद की दोस्ती परवान चढ़ी और साल 2008 में लव मैरिज कर ली। दोनों के एक बेटा अनिरुद्घ (9) और एक बेटी उमा (4) है। इसी दौरान शिव प्रसाद की दोस्ती सचिन उर्फ पप्पू निवासी गांव दीपेमऊ थाना लालगंज और अरविंद मिश्रा उर्फ मुन्नू निवासी दीपेमऊ से हो गई। दोनों शिव प्रसाद को प्रॉपर्टी डीलिंग में मदद करते थे। 
विज्ञापन


इधर शादी के बाद शिव प्रसाद के घर उसकी साली (मधु की बहन) भी आने-जाने लगी। इसी दौरान दोनों नजदीक आए और नजदीकी प्यार में बदल गई। साली से प्यार करना उसकी पत्नी मधु को रास नहीं आया। इसको लेकर अक्सर मधु और शिवप्रसाद में झगड़ा होने लगा। झगड़े से तंग आकर शिव प्रसाद ने मधु को ठिकाने लगाने की साजिश रच डाली। पत्नी केे ठिकाने लगाने के लिए उसने अपने दो दोस्तों को भी शामिल कर लिया। 

गला दबाने के बाद पीछे मुड़कर देखा तो जिंदा खड़ी थी पत्नी 

बीते 16 फरवरी को शिव प्रसाद ने पत्नी मधु को लालगंज रेल कोच फैक्ट्री के पास जमीन खरीदने का झांसा दिया। जमीन दिखाने का झांसा देकर शिव प्रसाद कैब से अपनी पत्नी को लेकर लालगंज ले आया। वह लालगंज में दीपेमऊ के पास आकर रुक गया। यहां उसके दोनों दोस्त सचिन और अरविंद मिश्रा पहले से मौजूद थे। गांव के पूर्वी छोर में जमीन दिखाने के बहाने पत्नी को अपने साथ ले गए। 

यहीं पर तीनों ने उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया। मरा समझकर उसे छोड़कर तीनों चल पड़े। थोड़ी दूर चलने पर पीछे मुड़कर देखा तो महिला फिर खड़ी हो गई। मधु को खड़ा देखकर तीनों सकते में आ गए और फिर लौट आए। तीनों ने धारदार हथियार से महिला की हत्या कर दी। साथ ही शव पास में ही फेंक दिया और उसके ऊपर झाड़ी डाल दी।
 
विज्ञापन

दो दिन बाद फिर लौटे और शरीर से अलग किया सिर 

शिव प्रसाद अपने दोस्तों के साथ दो दिन बाद फिर घटना स्थल पर पहुंचजे। वह यह देखना चाहते थे कि कहीं फिर तो मधु नहीं चली गई। इस बार तीनों ने धड़ से सिर अलग कर दिया। सिर को नहर में फेंक दिया। जबकि धड़ को पास में गड्ढे में दबा दिया और ऊपर से झाड़ी डाल दी। इसके बाद फरार हो गए।

मृतका की मौसी की शिकायत पर खुला मामला
मृतका की मौसी गायत्री पत्नी राममिलन निवासी असराव जिला सुल्तानपुर की शिकायत पर लखनऊ पुलिस ने मामले की जांच की। लखनऊ पुलिस की जांच टीम में शामिल इंस्पेक्टर अरविंद पाण्डेय, उप निरीक्षक दिनकर वर्मा व दो आरक्षी और लालगंज के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने शनिवार को दीपेमऊ के पास से शिव प्रसाद यादव समेत तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर धड़ को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें