बड्डूपुर क्षेत्र में पति के अवैध संबंधों का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। सोमवार की रात अवैध संबंधों को लेकर हुए विवाद में पति ने चाकू से पत्नी की नाक काट डाली।
घटना की जानकारी होने पर परिवारीजन गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले गए। उन्होंने घटना की शिकायत पुलिस से भी की है।
घुंघटेर क्षेत्र में ग्राम परवरभारी निवासी वीरेंद्र रावत पुत्र प्रेम कुमार रावत की शादी चार वर्ष पूर्व सुषमा देवी (25) के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही सुषमा को पति के गांव की ही एक महिला से प्रेम प्रसंग की जानकारी हो गई।
इस बात को लेकर सुषमा व वीरेंद्र के बीच कहासुनी होने लगी। सुषमा ने सास-ससुर के साथ अपने माता- पिता से शिकायत की। परिवारीजनों के समझाने पर भी वीरेंद्र ने महिला से संबंध कायम रखे।