फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नौकरी लगने तक न जियूंगा न तुम्हें जिंदा रहने दूंगा’

Fri, 30 Oct 2015 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल फोन से शुरू हुई मोहब्बत का गुरुवार दोपहर दुखद अंत हो गया। शादी से इंकार करने पर प्रेमी ने सरेआम प्रेमिका को चाकू से गोद डाला। उसके बाद प्रेमी ने खुद को चाकू मार लिया। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


अस्पताल में चिकित्सकों ने प्रेमी को मृत घोषित कर दिया जबकि प्रेमिका की हालत गंभीर बनी है। दोस्तपुर क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती का डेढ़ माह पूर्व सुरेंद्र निवासी नकाही थाना शोहरतगढ़ जिला सिद्धार्थ नगर से मोबाइल फोन पर संपर्क हो गया।

फोन पर ही दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ और धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ने लगा। इस दौरान सुरेंद्र दो-तीन बार युवती से मिला भी। गुरुवार को सुरेंद्र दोस्तपुर बाजार उससे मिलने पहुंचा था।
विज्ञापन


उधर, युवती कोचिंग पढ़ने के लिए मां के साथ दोस्तपुर पहुंची थी। शाहीपुल के पास युवती अपनी मां की मौजूदगी में सुरेंद्र से मिली। सुरेंद्र ने युवती से शादी करने का प्रस्ताव रखा तो उसने इंकार कर दिया।
विज्ञापन

मीट शॉप से लाया चाकू और...

युवती ने सुरेंद्र से कहा कि जब तक उसे पहले नौकरी नहीं मिल जाती वह शादी नहीं करेगी। इस बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद शुरू हो गया। सुरेंद्र ने युवती को पढ़ाई पूरी करने के लिए रुपये देने की पेशकश भी की।

इस दौरान सुरेंद्र ने युवती से कहा कि तुम्हारे नौकरी करने तक मैं जिंदा नहीं रहूंगा और न तुम्हे जिंदा रहने दूंगा। यह कहते ही सुरेंद्र पास स्थित एक मीट शॉप पर गया और चाकू उठाकर ले आया।

युवती जब तक कुछ समझती सुरेंद्र ने उस पर ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिया। इस पर प्रेमिका उससे भिड़ गई लेकिन चाकू लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद सुरेंद्र ने खुद को चाकू मार लिया, जिससे उसकी आंत बाहर निकल आई।

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया जबकि युवती की हालत नाजुक बनी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें