फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर पति ने पत्नी को मारा चाकू, बचाने आई साली को भी नहीं छोड़ा

Sun, 03 Jul 2016 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी राजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चिनहट में पत्नी रोज़ी (28) के ससुराल न चलने से नाराज राजन बारी ने शुक्रवार देर रात चाकू से उसकी गर्दन रेत दी। चीख-पुकार सुनकर आई साली काजल ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उसे भी चाकू मार दिया। काजल के बाएं हाथ में गहरा जख्म हो गया है। 
विज्ञापन


हमले के बाद राजन मौके से भाग निकला। सूचना पर आई पुलिस ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर भेजा। राजन की तलाश की जा रही है। एसओ सुरेश यादव ने बताया कि राजन मूल रूप से गोंडा के मनकापुर का रहने वाला है। रोज़ी से उसकी शादी सात साल पहले हुई थी।

दोनों के एक बेटा राज बारी है। राजन पहले मुंबई में फर्नीचर का कारोबार करता था। नुकसान होने पर वह वापस आ गया। आर्थिक तंगी के चलते उसने अपनी जमीन बेच डाली लेकिन, दोबारा कारोबार नहीं जमा सका।
विज्ञापन

राजन ने पीछे से किया वार

घायल रोजी - फोटो : अमर उजाला
इस बीच रोज़ी से छोटे-मोटे दैनिक खर्चों को लेकर रोज झगड़ा शुरू हो गया। परेशान होकर रोज़ी चिनहट के मटियारी स्थित मायके आ गई। कुछ दिन पहले राजन उससे मिलने आया और ससुराल चलने के लिए दबाव बनाने लगा। 

शुक्रवार दोपहर इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। राजन नाराज होकर घर से चला गया। रात को वह शराब पीकर लौटा तो रोज़ी ने खाना लगाने की बात कही। पुलिस के मुताबिक वह खाना लेने जा रही थी तभी राजन ने पीछे से उसे दबोच लिया। रोज़ी चीखी तो उसने गर्दन पर चाकू चला दिया। 

खून जमीन पर गिर पड़ी और चारों तरफ खून फैल गया। बहन की चीख सुनकर काजल मौके पर पहुंची तो उसके होश उड़ गए। शोर मचाने पर राजन ने उसके बाएं हाथ पर चाकू मार दिया। चीख-पुकार सुनकर आई सास शीला ने दामाद को पकड़ने की कोशिश की तो उन पर भी हमला किया। 
विज्ञापन

राजन का ‌बिजनेस हो चुका था चौपट

घटना के बाद दहशतजदा बेटा राज ( गोद में) - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, शीला बाल-बाल बच गईं। ट्रॉमा सेंटर में रोज़ी की हालत गंभीर बताई जा रही है। देर रात तक परिवारीजनों ने राजन के खिलाफ तहरीर नहीं दी थी। रोज़ी के परिवारीजनों का कहना है कि राजन का बिजनेस चौपट हो चुका था। काम शुरू करने के लिए उसे रकम की जरूरत थी।

वह गोंडा में अपना खेत व जमीन बेच चुका था। अब रुपये के लिए ससुर व रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी उमेश पर दबाव बना रहा था। उमेश के रोज़ी के अलावा काजल, पूजा और आंचल बेटी हैं। पूजा की शादी हो चुकी है। काजल बीकॉम की पढ़ाई कर रही है जबकि आंचल इंटर कॉलेज में है। दो बेटियों की शादी अभी करनी है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें