फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने वाला युवक बिहार से दबोचा गया

Wed, 21 Mar 2018 04:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
cm yogi - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसटीएफ ने एक युवक को बिहार के मोतिहारी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान राहुल रंजन के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बता दें कि फेसबुक पर कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट की गई थी। इसे मुंशी पुलिया निवासी युवक ने देखा और फिर सीओ गाजीपुर से तस्वीर पोस्ट करने वाले के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग करते हुए तहरीर दी थी।

जांच के लिए मामला साइबर सेल को भेज दिया गया था। वहां से मिले कुछ तथ्यों के आधार पर एसटीएफ ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि तस्वीरें बिहार से वायरल की जा रही हैं। एसटीएफ की एक टीम यूपी से बिहार पहुंची और वहां मोतिहारी इलाके से राहुल रंजन नाम को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


आरोपी के पास मिले लैपटॉप और मोबाइल को टीम ने कब्जे में ले लिया है। युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें