फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुगडुगी पीटकर सपा के पूर्व विधायक की फरारी का एलान, घर पर किया नोटिस चस्पा

Wed, 21 Mar 2018 03:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बाजार खाला में 23 साल पुराने मुकदमे में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को कैसरबाग में पूर्व विधायक रविदास मेहरोत्रा के घर के पास डुगडुगी पिटवाकर फरारी का एलान किया। उनके घर व सार्वजनिक स्थानों पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बाजार खाला सुजीत कुमार दुबे ने बताया कि वर्ष 1995 में लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व तोड़फोड़ के मुकदमे में सपा नेता व पूर्व विधायक रविदास मेहरोत्रा फरार चल रहे हैं। कई जमानती वारंट जारी करने के बाद कोर्ट ने गिरफ्तारी या हाजिर न होने पर नाराजगी जताई थी। पुलिस द्वारा तलाश शुरू होने पर रविदास मेहरोत्रा अंडरग्राउंड हो गए।

इस पर एसीजेेम-8 ने छह मार्च को कुर्की का फैसला सुनाया। पुलिस की टीम मंगलवार को कैसरबाग इलाके में रविदास मेहरोत्रा के घर पर पहुंची। डुगडुगी पिटवाकर उनकी फरारी का एलान करने के साथ घर व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चस्पा किया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि महीना भर में रविदास की गिरफ्तारी या आत्मसमर्पण न होने पर कोर्ट के आदेश पर उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। पुलिस को पूर्व विधायक रविदास मेहरोत्रा के घर के सामने डुगडुगी पीटकर उनकी फरारी का एलान करते देख भीड़ एकत्र हो गई। साल भर पहले तक घर पर न सिर्फ सपा कार्यकर्ताओं व फरियादियों की भीड़ रहती थी, बल्कि लाउडस्पीकर पर जुझारू नेता के रूप में प्रचार होता था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें