फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रस्ट का अध्यक्ष बनकर लाखों रुपये ठगे, दबोचा गया जालसाज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ । अलीगंज पुलिस ने बुधवार को नव्या चेरिटेबल ट्रस्ट का अध्यक्ष बनकर लाखों रुपये की ठगी करने वाला आरोपी ध्रुव नारायण को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, ध्रुव ट्रस्ट में नौकरी दिलवाने और हिस्सेदारी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करता था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह फरार था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अलीगंज थाना प्रभारी पन्नेलाल यादव के मुताबिक, साल 2018 में बाराबंकी निवासी रंजना वर्मा ने ध्रुव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। रंजना की मुलाकात ध्रुव से सीएमओ दफ्तर में हुई थी। ध्रुव ने रंजना को बताया कि वह नव्या चेरिटेबल ट्रस्ट का अध्यक्ष है। ध्रुव ने रंजना से ट्रस्ट में नौकरी करने के लिए कहा, तो रंजना तैयार हो गई। इस बीच ध्रुव ने रंजना से ट्रस्ट में हिस्सेदारी दिलाने के लिए रुपये की मांग की।
रंजना ने कई बार में 13 लाख 40 हजार रुपये दे दिए। लेकिन महिला को न तो वेतन मिला और न ही दिया हुआ पैसा वापस मिला। रंजना ने रुपये मांगे तो उसने अभद्रता की। रंजना ने थाने में मार्च 2018 में केस दर्ज कराया था। तब से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं डीसीपी उत्तरी के मुताबिक, ठगी केमामले में चार महिलाएं सामने आई हैं। जानकारी की जा रही है। कितने लोगों को आरोपी ने ठगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें