फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रेमिका ने छोड़ा तो ट्रेन को बम से उड़ाने की दी धमकी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर खड़ी बनारस इंटरसिटी के जनरल कोच में ट्रेन को बम से उड़ाने का पोस्टर चस्पा कर दिया गया। पोस्टर में धार्मिक उन्माद फैलाने की धमकी भी दी गई थी। डीजी रेलवे के निर्देश पर तीन टीमों का गठन किया गया। इसके बाद शुक्रवार को जीआरपी चारबाग के सेवाग्राम काॅलोनी के पास से आरोपी मो. शारिक को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी प्रेमिका उसे छोड़कर चली गई है। उसने प्रेमिका से संपर्क करने की काफी कोशिश की लेकिन वह बात नहीं कर रही थी। इससे वह काफी नाराज था और उसको बदनाम करना चाहता था। यही वजह है कि उसने उसके नाम से ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी भरा पोस्टर चस्पा किया था। चारबाग जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि शारिक अयोध्या के गोसाईंगंज स्थित अंसारनगर का रहने वाला है। 11 नवंबर को चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर आठ-नौ पर खड़ी ट्रेन नंबर 14225/26 बनारस लखनऊ इंटरसिटी के दो जनरल कोचों के शौचालय की खिड़की और दर्पण के पीछे हस्तलिखित पत्र चिपके मिले थे। इनमें सांप्रदायिक उन्माद फैलाने के साथ ट्रेन में विस्फोट की धमकी दी गई थी। मामले में जीआरपी चारबाग थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की पड़ताल के लिए जीआरपी की सर्विलांस टीम सहित चारबाग, शाहजहांपुर, अयोध्या और अकबरपुर की पुलिस टीमों को लगाया गया था। शुक्रवार को संयुक्त जांच के बाद आरोपी को चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ-नौ के पास माैजूद सेवाग्राम कॉलोनी के टूटे पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उसका कोई पुराना आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को डीजीपी राजीव कृष्ण ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें