बख्शी का तालाब। पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रकम उड़ाने वाले एक आरोपी को पकड़ा है। उसका साथी मौके से भाग निकला। पकड़ा गया आरोपी उगईपुर प्रतापगढ़ निवासी सुरेंद्र कुमार सरोज है। वह पेशे से चालक है। पुलिस ने उसके कब्जे से 19 एटीएम कार्ड, वैगन आर कार, दो नंबर प्लेट, 1800 नकद और खरीदे गए कपड़े बरामद किए हैं।
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि तीन नवंबर को आरोपी ने एक व्यक्ति का एक्सिस बैंक एटीएम कार्ड बदलकर कार्ड से 42 हजार नकद निकाले थे और 19 हजार का पेट्रोल खरीदा था। इसके बाद 40 हजार रुपये हैदरगढ़ बाराबंकी के मॉल में कपड़े खरीदने में खर्च किए। एसआई शेषमणि मिश्रा की टीम ने रविवार सुबह लगभग नौ बजे अस्ती क्रॉसिंग के पास चेकिंग के दौरान उसे दबोच लिया गया। वहीं, उसका साथी विजय कुमार सरोज मौके से भाग निकला। आरोपी सुरेंद्र को जेल भेज दिया गया है।