फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: जियो टेक्सटाइल बैग की आपूर्ति का मामला, ईओडब्ल्यू ने 5.75 करोड़ का गबन करने वाले को किया गिरफ्तार

Fri, 10 Oct 2025 12:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

ईओडब्ल्यू ने 5.75 करोड़ का गबन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला खीरी में बाढ़ निरोधक कार्यों में इस्तेमाल किए जाने वाले जियो टेक्सटाइल बैग की आपूर्ति से जुड़ा है। दुधवा फूड इंडिया का प्रोपराइटर हर्ष अग्रवाल डुप्लीकेट बैग की आपूर्ति करने के मुकदमे में वांछित चल रहा था। इसे पकड़ लिया गया है। 
विज्ञापन
आरोपी हर्ष अग्रवाल - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के लखीमपुर खीरी स्थित बाढ़ खंड शारदानगर में वर्ष 2011 में 5.75 करोड़ रुपये का गबन करने वाले वांछित आरोपी हर्ष अग्रवाल को यूपी पुलिस के आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन ने बुधवार को पटना से गिरफ्तार कर लिया। राजधानी के जानकीपुरम स्थित सहारा स्टेट निवासी हर्ष अग्रवाल दुधवा फूड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड फर्म का प्रोपराइटर है, जिसने बाढ़ निरोधक कार्यों में इस्तेमाल होने वाले डुप्लीकेट जियो टेक्सटाइल बैग की आपूर्ति की थी।

विज्ञापन


ईओडब्ल्यू के अधिकारियों के मुताबिक खीरी में वर्ष 2011 में बाढ़ निरोधक कार्यों में प्रयोग होने जाने वाले जियो टेक्सटाइल बैग की आपूर्ति के बजाय अधोमानक एवं डुप्लीकेट बैग की आपूर्ति कर हर्ष अग्रवाल ने राज्य सरकार को 5.75 करोड़ रुपये की हानि पहुंचाई थी। उसके खिलाफ सदर कोतवाली में शासकीय धन का गबन करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

डुप्लीकेट जियो टेक्सटाइल बैग की आपूर्ति कर धन का गबन किया

इसकी जांच बाद में ईओडब्ल्यू को सौंप दी गई थी। जांच में सामने आया कि हर्ष अग्रवाल व अन्य दो ठेकेदारों ने 515500 डुप्लीकेट जियो टेक्सटाइल बैग की आपूर्ति कर धन का गबन किया। मामले में आरोपी हर्ष अग्रवाल फरार चल रहा था। उसे लखीमपुर खीरी में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें