साथ चलने से किया था पत्नी ने इनकार
- फोटो : Amar Ujala
पत्नी को ससुराल ले जाने आए पति को उस वक्त गुस्सा आ गया जब पत्नी ने उसके संग जाने से इन्कार कर दिया। उसने चाकू से पत्नी की नाक काट डाली।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया है। महिला ने एसपी को पत्र देकर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
घटना दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के मोहल्ला बख्शीपुरा की है। यहां की निवासी संगीता गुप्ता पुत्री अशर्फीलाल गुप्ता का विवाह पांच साल पहले श्रावस्ती के भिनगा क्षेत्र अंतर्गत भंगहा बाजार निवासी छोटेलाल पुत्र जोगीलाल साहू से हुआ था।
संगीता का कहना है कि विवाह के बाद से ही उसे ससुराल के लोग परेशान कर रहे थे। उत्पीड़न से तंग आकर वह अपने मायके में रह रही थी लेकिन पति आए दिन मायके पहुंचकर विवाद करता था।
संगीता का कहना है कि बुधवार रात फिर छोटेलाल उसके मायके आ धमका। विदा करने की जिद करने लगा। महिला ने इन्कार कर दिया तो वह भड़क उठा और चाकू से उसकी नाक काट ली। संगीता के शोर मचाने पर वह भाग निकला।