फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पड़ोसी को पीटने और सोलर पैनल चुराने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 09 Jan 2026 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
नगराम। गढ़ा गांव में नशे की हालत में गाली-गलौज करने से मना करने पर शराबी युवक ने पड़ोसी को पीटा और रात में उसके घर से सोलर पैनल चोरी कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया सोलर पैनल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

गढ़ा गांव निवासी राजकुमार के अनुसार बुधवार की रात गांव का ही नितिन साहू शराब के नशे में उनके दरवाजे आकर गालियां देने लगा। विरोध करने पर नितिन ने घूंसों और डंडे से उनकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर घरवालों के बाहर आने पर वह भाग निकला। रात के समय उसने घर पर लगा सोलर पैनल चोरी कर लिया। थानाध्यक्ष नगराम विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी नितिन साहू को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया सोलर पैनल भी बरामद कर लिया गया। बृहस्पतिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें