फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैंसर संस्थान में शुरू होगी मैमोग्राफी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान में अब स्तन कैंसर की जांच बेहतर तरीके से हो सकेगी। संस्थान में इसके लिए 4.70 करोड़ रुपये से मैमोग्राफी मशीन आएगी। अभी तक इस जांच के लिए मरीजों को बाहर जाना पड़ता था।
विज्ञापन


कैंसर संस्थान को उत्तर भारत के सबसे बड़े कैंसर अस्पताल के रूप में विकसित किया जाना है। अभी तक यहां स्तन कैंसर की जांच के लिए मैमोग्राफी की सुविधा नहीं थी। मैमोग्राफी से ही स्तन कैंसर की पहचान बेहद सटीक रूप से हो सकती है। यह मशीन आने से यहां स्तन कैंसर की जांच व इलाज की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

महिलाओं में होने वाले सभी कैंसर में एक चौथाई मामले स्तन कैंसर के

देश में स्तन कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस समय कुल कैंसर में अकेले स्तन कैंसर के मामले 15.4 फीसदी हैं। सिर्फ महिलाओं में होने वाले कैंसर की बात करें तो फिर स्तन कैंसर का प्रतिशत 27.7 फीसदी हो जाता है। स्तन कैंसर के इलाज में सुधार आया है और इस समय 89 फीसदी तक मरीजों की जान बच जाती है।
विज्ञापन


रेडियोडाग्नोसिस विभाग में आएंगे 9.30 करोड़ के उपकरण

मैमोग्राफी मशीन के साथ ही संस्थान के रेडियोडायग्नोसिस विभाग में कुल 9.30 करोड़ के उपकरण आने हैं। इनमें 4.70 करोड़ रुपये की मैगोग्राफी मशीन, 1.80 करोड़ रुपये से डिजिटल रेडियोग्राफी सिस्टम व 2.80 करोड़ रुपये से हाई फ्रेक्वेंसी डिजिटल रेडियो फ्रेंक्वेंसी सिस्टम भी आना है। इनकी सहायता से मरीजों की बेहतर जांच हो सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें