फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डेढ़ घंटे खड़ी रही मालदा टाउन एक्सप्रेस

Mon, 16 Sep 2024 04:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली/बछरावां। आनंद विहार से मालदा टाउन जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को जिले में दो स्टेशनों पर डेढ़ घंटे तक रोकी गई। इससे लेटलतीफी बढ़कर साढ़े नौ घंटे हो गई। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को प्लेटफार्म पर इधर-उधर टहल कर समय बिताना पड़ा। जंघई में चल रहे काम की वजह से ट्रेन का संचालन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस लखनऊ से रायबरेली के लिए चली तो साढ़े सात घंटे लेट रही। इस ट्रेन का अगला स्टॉपेज रायबरेली स्टेशन पर तय है, लेकिन बछरावां में आधे घंटे तक रोकी गई। जब यह गाड़ी रायबरेली स्टेशन पहुंची तो साढ़े आठ घंटे लेट रही। यहां भी करीब एक घंटे तक रोका गया, जिससे लेटलतीफी बढक़र साढ़े नौ घंटे हो गई। इसके बाद यह गाड़ी अमेठी के लिए रवाना हो गई।


बछरावां और रायबरेली स्टेशन के प्लेटफार्म पर मालदा टाउन एक्सप्रेस के यात्री इधर-उधर टहल कर ट्रेन चलने का इंतजार करने लगे। इसी तरह मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस भी प्रभावित हुई। यह ट्रेन पौने आठ घंटे विलंब से आई। ट्रेन की लेटलतीफी वाराणसी जिले में ज्यादा बढ़ी।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि जंघई में चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। मालदा टाउन एक्सप्रेस रायबरेली समेत कई स्टेशनों पर देर तक रोकी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें