फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के इस ब्लॉक को 15 नवंबर तक बनाएं मॉडल ब्लॉक : मुख्य सचिव

Thu, 08 Oct 2020 09:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने विकास खण्ड सेवापुरी को आदर्श विकास खण्ड के रूप में विकसित करने से जुड़े सभी कार्य 15 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित कार्यों व कार्यक्रमों की समीक्षा करने का निर्देश दिया ताकि यदि किसी कार्य के लिये अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता है, तो उसे तत्काल अवमुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने बृहस्पतिवार को वाराणसी के सेवापुरी विकास अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारी वाराणसी कौशलराज शर्मा को निर्देशित किया कि जिन विभागों की प्रगति मानक से कम है, उनकी अपने स्तर पर समीक्षा कर लें तथा जिन कार्यों में अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता हो उससे जुड़े प्रस्ताव जल्द से जल्द सम्बन्धित विभागों को उपलब्ध करा दें।

मुख्य सचिव ने ग्राम्य विकास, पंचायती राज, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, प्रौद्योगिकी, कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, समाज कल्याण, श्रम, कौशल विकास, एमएसएमई, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, बाल विकास एवं पोषाहार, बेसिक शिक्षा, बैंकिंग आदि विभागों द्वारा विकास खण्ड सेवापुरी में कराए जा रहे विकास कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की।  बैठक का संचालन प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन


बैठक में अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी, अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला, प्रमुख सचिव परिवहन राजेश कुमार सिंह, प्रमुख सचिव दुग्ध विकास भुवनेश कुमार व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें