फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर आयुष काढ़ा बटवाने की कार्य योजना बनाएं : सीएम योगी 

Fri, 30 Apr 2021 11:19 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोगों की इम्युनिटी बढ़ाने में आयुष की अहम भूमिका है। आयुष विभाग कार्य योजना बनाकर घर घर काढ़ा बंटवाने, लोगों को योगासन और प्राणायाम के बारे में जागरूक करने के लिए अभियान चलाएं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोगों की इम्युनिटी बढ़ाने में आयुष की अहम भूमिका है। आयुष विभाग कार्य योजना बनाकर घर घर काढ़ा बंटवाने, लोगों को योगासन और प्राणायाम के बारे में जागरूक करने के लिए अभियान चलाएं। आयुष चिकित्सक, स्थानीय प्रशासन तथा इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सेण्टर के साथ समन्वय बनाते हुए इस आपदा के समय जागरूकता और चिकित्सा के लिए सेवाएं प्रदान करें। मुख्यमंत्री गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 के सम्बन्ध में आयुष चिकित्सकों के साथ संवाद कर रहे थे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि 2.52 लाख लोग होम आइसोलेशन में हैं। आयुष, होम्यो और यूनानी चिकित्सक  की एक टीम गठित की जाए। यह टीम लोगों को स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी दे।  कोविड के साथ-साथ नॉन कोविड मरीजों पर भी ध्यान दिया जा रहा हैहै। हर जिले में ऐसे अस्पताल चिन्हित किए गए हैं। हालांकि ओपीडी सेवा बन्द है, लेकिन आपातकालीन परिस्थितियों के बारे इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

आयुष कवच एप के माध्यम से लोगों को व्यापक स्तर पर लाभान्वित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि योगासन और प्राणायाम के बारे में जनता को जागरूक किया जाए। आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्म सिंह सैनी ने कहा कि आयुष चिकित्सक व पैरामेडिक्स कोविड के विरुद्ध संघर्ष में पूर्व की भांति अपना योगदान दे रहे हैं। आयुष कवच एप उपयोगी सिद्ध हुआ है। आयुष काढ़े का वितरण किया जा रहा है। वाराणसी और पीलीभीत में एल-2 सुविधा के चिकित्सालयों की भी स्थापना की गई है।
विज्ञापन


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान आयुर्वेद चिकित्सक डॉ0 नीरज खन्ना एवं डॉ0 सुरेन्द्र चौधरी, होम्योपैथी चिकित्सक डॉ0 एस0एम0 सिंह एवं डॉ0 आदित्य पारीख, यूनानी चिकित्सक हकीम मोहम्मद अशफाक एवं हकीम सैय्यद मोहम्मद हस्नान नगरामी ने आयुष चिकित्सा प्रणालियों में कोविड के उपचार के सम्बन्ध में जानकारी दी । 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें