लखनऊ। विजिलेंस के हाथों एक जेई और सुपरवाइजर के घूस लेते पकड़े जाने के बाद एलडीए ने अवैध निर्माणों पर रोक के लिए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव ने शुक्रवार को सात प्रवर्तन जोनों में नए अधिकारियों की तैनाती के आदेश जारी किए। इन अफसरों को थाना स्तर पर जिम्मेदारी दी गई है, ताकि वे अवैध निर्माणों पर कड़ी नजर रख सकें।
आदेश के तहत सहायक अभियंता रवि शंकर राय और सहायक प्रबंधक स्मारक समिति अनिल कुमार सिंह को जोन एक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सहायक अभियंता सतेंद्र कुमार और सहायक प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंह को जोन दो, सहायक अभियंता जेएम सिंह और सहायक प्रबंधक नरेंद्र कुमार को जोन तीन, सहायक अभियंता अंगद सिंह व सहायक प्रबंधक जावेद खान को जोन चार, सहायक प्रबंधक अवधेश चंद्र कुशवाहा और राकेश सिंह निषाद को जोन पांच, सहायक अभियंता अरविंद कुमार उपाध्याय और सहायक प्रबंधक अजय कुमार को जोन छह समेत सहायक अभियंता केपी सिंह व सहायक प्रबंधक नजरे आलम अंसारी को जोन सात की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अवर अभियंता विभोर श्रीवास्तव और स्मारक समिति के अभियंता अमरेंद्र कुमार सिंह को जोन एक, विपिन बिहारी राय व कुनाल कुमार गुप्ता को जोन दो, राहुल प्रताप विश्वकर्मा, आलोक पति तिवारी व सुनील दत्त को जोन तीन, अवर अभियंता ओम पाल सिंह व राम चौहान को जोन चार, अवर अभियंता कुलदीप दुबे और रमेश प्रसाद गुप्ता को जोन पांच, विवेक कुमार यादव व अवर अभियंता अंजनी कुमार को जोन छह समेत अवर अभियंता विवेक कुमार पटेल व सुनील कुमार को जोन सात के अवैध निर्माणों को रोकने व कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।