फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: योगी की रीलबाजों को चेतावनी, अखिलेश बोले- गोरखपुर में भाजपा को जीरो करेंगे; IAS के खिलाफ 60 अफसर

Wed, 17 Jun 2026 05:54 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन


अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

अखिलेश बोले- हम गोरखपुर में भाजपा को जीरो पर लाने के लिए काम करेंगे

अखिलेश यादव ने बुधवार को सपा कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, भाजपा के लिए धर्म का मतलब धन है। इस सरकार में अमीर आदमी अमीर हो रहा है, जबकि गरीब आदमी गरीब होता रहा है। इस बार हम गोरखपुर में बीजेपी को जीरो पर लाने के लिए काम करेंगे। हमने गोरखपुर में नतीजे बदलने का संकल्प लिया है। बहुत जल्द पार्टी संगठन यह तय करेगा कि गोरखपुर में पार्टी की बैठक कब की जाए। पढ़ें पूरी खबर

सीएम योगी संबोधित करते हुए - फोटो : विभाग

सीएम योगी की रीलबाज पुलिस कर्मियों को चेतावनी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ड्यूटी के प्रति सजगता और हर कार्य में गंभीरता होनी चाहिए। ड्यूटी के दौरान रील बनाना अनुशासनहीनता है। ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे हंसी का पात्र बनना पड़े। सीएम ने विश्वास जताया कि सभी नवचयनित अभ्यर्थी यूपी पुलिस की आधुनिक तकनीक एवं सुरक्षा मानकों आदि की जानकारी के साथ टीम भावना, पारदर्शिता, निष्पक्षता के साथ अच्छा परफॉरमेंस देंगे।। पढ़ें पूरी खबर

19 जून को सीएम योगी जाएंगे अयोध्या। - फोटो : अमर उजाला।

दान चोरी के बाद बदली व्यवस्था, अब रोजाना हो रही कैश की गिनती

राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के मामले के सामने आने के बाद मंदिर की चढ़ावा व्यवस्था चर्चा के केंद्र में है। हालांकि विवाद के बावजूद रामलला के चरणों में श्रद्धालुओं का चढ़ावा लगातार आ रहा है और उसकी नियमित गणना भी की जा रही है। 

सूत्रों के अनुसार वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 18 से 20 लाख रुपये चढ़ावे के रूप में प्राप्त हो रहे हैं। मंदिर परिसर में निर्धारित स्थान पर प्रतिदिन चढ़ावे की गिनती कर धनराशि भारतीय स्टेट बैंक की निर्धारित शाखा में जमा कराई जा रही है। बीते 10 दिनों में लगभग दो करोड़ रुपये जमा होने की चर्चा है। पढ़ें पूरी खबर

IAS संदीप भागिया के खिलाफ 60 अफसरों का विद्रोह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

नोएडा में IAS संदीप भागिया के खिलाफ 60 अफसरों का 'विद्रोह'

राज्य कर विभाग के गौतमबुद्धनगर जोन में तैनात आईएएस अपर आयुक्त संदीप भागिया के खिलाफ अधिकारियों का असंतोष खुलकर सामने आ गया है। डिप्टी कमिश्नर वेद प्रकाश सिंह की पत्नी द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायत पत्र के बाद अब नोएडा जोन के 60 से अधिक अधिकारियों ने भी प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव राज्य कर और राज्य कर आयुक्त को संयुक्त शिकायत भेजकर अपर आयुक्त के व्यवहार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पढ़ें पूरी खबर
 

अखिलेश यादव और ओपी राजभर। - फोटो : अमर उजाला।

ओपी राजभर का बड़ा दावा, सपा में हो सकती है बड़ी टूट; रामगोपाल वर्मा ने अमित शाह को लिखा यह पत्र?

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर बड़ा हमला बोलते हुए दावा किया है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में जल्द ही एक बहुत बड़ी टूट देखने को मिल सकती है। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए कहा कि अब अगला नंबर उत्तर प्रदेश का है, क्योंकि जब कोई बिकने के लिए तैयार होता है, तभी उसे खरीदा जाता है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

सांसद बृजभूषण शरण सिंह को मारने की धमकी। - फोटो : अमर उजाला।

'तुम्हारी और पिता की हत्या का इंतजाम हो चुका है, बचा...', पूर्व सांसद बृजभूषण और उनके विधायक बेटे को धमकी

कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और गोंडा सदर से भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। विधायक प्रतिनिधि की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें