फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: योगी का अखिलेश पर बड़ा आरोप, ओवैसी बोले- मुसलमान होता तो, एनकाउंटर हो जाता; अल नीनो की एंट्री

Tue, 30 Jun 2026 05:29 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
 
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

यूपीटीईटी-2026 परीक्षा में शामिल शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश

उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 में शामिल होने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के सेवारत शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए विशेष अवकाश स्वीकृत करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी ने शिक्षा निदेशक (बेसिक) को आदेश जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर

रामपुर में जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

सीएम का अखिलेश पर हमला, बोले- रामभक्तों पर गोली चलाने वाले आस्था की बात कर रहे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मुरादाबाद से रामपुर पहुंचे। शाहबाद में आयोजित जनसभा में उन्होंने करीब 690 करोड़ रुपये की लागत वाली 102 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। यह परियोजनाएं मुख्य रूप से मिलक और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित हैं। मुख्यमंत्री के आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पढ़ें पूरी खबर

बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

राम मंदिर चढ़ावा चोरी को मायावती ने बताया बेहद गंभीर मामला

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी को बेहद गंभीर और चिंताजनक बताया। साथ ही इसका राजनीतिकरण न करने की सलाह दी। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'X' पर बयान जारी किया। इसमें कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी, हेराफेरी और गलत इस्तेमाल के बारे में रोज़ाना आ रही मीडिया रिपोर्ट्स बेहद गंभीर और चिंताजनक हैं। ऐसे लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए। लेकिन, इस मुद्दे का राजनीतिकरण करना भी सही नहीं है। पढ़ें पूरी खबर

Ram Mandir Donation Scam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

'ट्रस्ट में मुसलमान होता तो, एनकाउंटर होता, फिर केस क्लोज', चढ़ावा घपले पर ओवैसी का हमला

बिजनौर जिले के नजीबाबाद में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि 70 साल से राजनीतिक दलों ने मुसलमानों को नेतृत्व नहीं दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से रोकने के लिए उनकी पार्टी किसी भी दल से गठबंधन करने को तैयार है। उन्होंने मुसलमानों से जागरूक होने का आह्वान किया। पढ़ें पूरी खबर

El Niño And It's Impact On Monsoon - फोटो : AI Generated

यूपी में अल नीनो का असर! अब तक 56 फीसदी कम हुई बारिश

जलवायु की असामान्य परिस्थितियों के कारण मानसून की अनिश्चितता बनी हुई है। अभी तक सामान्य से 56 प्रतिशत बारिश कम हुई है। इससे सभी जिले प्रभावित हुए हैं। ऐसे में किसानों से फसल बीमा कराने की अपील की गई है। 31 जुलाई से पूर्व निर्धारित वित्तमान के मात्र दो प्रतिशत प्रीमियम पर अपनी अधिसूचित खरीफ फसलों का बीमा कराया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

विधायक कमाल अख्तर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

सपा के मुख्य सचेतक पद से विधायक कमाल अख्तर का इस्तीफा

मुरादाबाद के विधायक कमाल अख्तर ने विधानसभा में समाजवादी पार्टी के दल के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला मुरादाबाद की सांसद रुचि वीरा के साथ विवाद सामने आने के बाद आया है। हालांकि इस्तीफे के कारणों पर पार्टी की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें