सीएम योगी का बड़ा एलान, बोले- छह महीने के अंदर एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने 9 साल में 9.30 लाख से अधिक युवाओं को पारदर्शी ढंग से बिना भेदभाव सरकारी नौकरियां दी हैं। यूपी में कभी एक लाख नौकरियां कल्पना होती थी, लेकिन हम छह महीने के भीतर एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र देने जा रहे हैं। रिजल्ट की प्रक्रिया चल रही है।
पढ़ें पूरी खबर
मायावती का बड़ा एलान, पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा
राजधानी लखनऊ स्थित बसपा कार्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में मायावती ने पंजाब समेत उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पार्टी की गतिविधियों और संगठन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पंजाब में बसपा आगामी विधानसभा चुनाव किसी भी दल से गठबंधन या समझौता किए बिना अपने बलबूते लड़ेगी। चुनावी गठबंधन से बसपा को सीट और वोट प्रतिशत दोनों में नुकसान होने की आशंका रहती है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखते हुए विरोधियों के साम, दाम, दंड और भेद जैसे हथकंडों का डटकर मुकाबला करने की तैयारी करनी होगी।
पढ़ें पूरी खबर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर संतों की बैठक में हंगामा,
- फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर संतों की बैठक में हंगामा
अयोध्या स्थित राम मंदिर चढ़ावे के कथित विवाद को लेकर संत समाज की बैठक में मंगलवार को उस समय हंगामा हो गया, जब बैठक स्थल पर अयोध्या पुलिस और इंटेलिजेंस के जवान पहुंच गए। संतों ने आरोप लगाया कि उन्हें राम मंदिर चढ़ावे के कथित विवाद पर बैठक और चर्चा करने से रोका गया। बैठक स्थल से मीडिया कर्मियों को बाहर किए जाने को लेकर भी संतों और पुलिस के बीच तनातनी की स्थिति बनी। पुलिस और एलआईयू की तैनाती से संतों में नाराजगी और बढ़ गई।
पढ़ें पूरी खबर
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत
यूपी के बाराबंकी में मंगलवार को डंपर और कार की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। जबकि, आठ साल की हुदा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार लोग लखनऊ के कमता इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। कार आदर्श नगर, कमता निवासी मोहम्मद शरीफ के नाम पर है।
हादसा मसौली थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच मार्ग पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, बिंदौरा चौराहे के पास कार मुड़ रही थी, तभी बाराबंकी तरफ से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सवार लोग भीतर ही फंस गए। राहगीरों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई।
पढ़ें पूरी खबर
चेहरे पर घूंघट, हाथों में थाली
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चेहरे पर घूंघट, हाथों में थाली, गोवर्धन तहसील महिलाओं ने मचाया शोर
मथुरा के गोवर्धन में तहसील प्रशासन की कथित कार्यप्रणाली से नाराज महिलाओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। महिलाएं थाली बजाते हुए गोवर्धन तहसील परिसर पहुंचीं और प्रशासन को जगाने का संदेश दिया। इस दौरान थाली बजाते हुए महिलाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पढ़ें पूरी खबर