फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: क्यों मंजूर किया चंपत का इस्तीफा, योगी बोले- गोली चलवाने पर आस्था आहत नहीं हुई; 300 रुपये की घूस

Tue, 07 Jul 2026 05:45 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

चंपत राय के इस्तीफे के राज। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

चंपत राय के इस्तीफे के खिलाफ थे ज्यादातर सदस्य, इसलिए स्वीकार करना पड़ा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में महासचिव चंपत राय के इस्तीफे को लेकर नया विवाद सामने आ गया है। ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास ने दावा किया है कि वह चंपत राय का इस्तीफा नहीं लेना चाहते थे। उन्होंने कहा कि केवल वही नहीं, बल्कि ट्रस्ट के अधिकांश सदस्य भी चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार करने के पक्ष में नहीं थे।

महंत दिनेंद्र दास ने आरोप लगाया कि चंपत राय का इस्तीफा ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने लिया और पूरे घटनाक्रम में उनकी ही प्रमुख भूमिका रही। उन्होंने कहा कि बैठक में चंपत राय द्वारा सौंपे गए इस्तीफे की प्रति भी सार्वजनिक नहीं की गई, जिससे पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

राम मंदिर और बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के विवाद पर मायावती का बड़ा बयान, निष्पक्ष जांच की मांग

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर और उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में चढ़ावे के कथित गबन और चोरी के मामलों पर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि इन मामलों की सही तरीके से जांच नहीं हुई तो भविष्य में भी इस तरह की अनियमितताओं की आशंका बनी रहेगी।

मायावती ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करके सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि अयोध्या के श्रीराम मंदिर के बाद अब उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में भी चढ़ावे में चोरी और गबन के मामले सुर्खियों में हैं। दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों के ट्रस्ट से जुड़े मुख्य प्रबंधकों की भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर

Yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला

योगी का हमला, बोले- रामभक्तों पर गोलियां चलवाने पर आस्था आहत नहीं हुई थी

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जीआईसी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में सदर और विश्वनाथगंज विधानसभा की 384 करोड़ रुपए की 111 परियोजनाओं की सौगात दी। 
उन्होंने आयुष्मान कार्ड योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाभी और प्रमाण पत्र प्रदान किया। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे। पढ़ें पूरी खबर

Allahabad High Court - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

49 साल बाद भी न मिली राहत, 300 रुपये की ली थी घूस, लेखपाल की सजा बरकरार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने करीब 49 साल पुराने रिश्वत के मामले में लेखपाल की एक साल के कठोर कारावास की सजा बरकरार रखी। कोर्ट ने 41 साल पुरानी आपराधिक अपील खारिज कर दोषी को चार सप्ताह में संबंधित ट्रायल कोर्ट में सरेंडर कर बची सजा काटने का आदेश दिया है।

यह आदेश न्यायमूर्ति संजीव कुमार की एकल पीठ ने महेश चंद की याचिका पर दिया। अभियोजन के अनुसार कानपुर की एक तहसील में तैनात लेखपाल महेश चंद ने भूमि विवाद में एक पक्षकार से दूसरे की अपील खारिज कराने के नाम पर 400 रुपये रिश्वत मांगी थी। शिकायत के बाद विजिलेंस ने फिनॉल्फ्थेलीन पाउडर लगे 100-100 रुपये के तीन नोट शिकायतकर्ता को दिए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

कुख्यात विक्की मुठभेड़ में ढेर। - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी.

यूपी एसटीएफ ने एक लाख के इनामी कुख्यात विक्की को किया ढेर

यूपी के अंबेडकरनगर में मंगलवार तड़के यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश को ढेर कर दिया। इसकी पहचान विक्की उर्फ आसिफ अली पुत्र मजहर हुसैन उर्फ बाबू अली के रूप में हुई है। यह कानपुर नगर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के धुरैथा मकरनपुर गांव का रहने वाला था।

मुठभेड़ तड़के करीब 4:00 बजे बेवाना थाना इलाके के जगदीशपुर मुस्लिमपुर के निकट हुई। बताया गया कि विक्की उर्फ आसिफ अली क्षेत्र में दहशत का पर्याय बना हुआ था। इस पर हत्या और लूट समेत 25 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। यह आठ साल से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें