फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: मगरमच्छ के मासूम को जिंदा चबाने का VIDEO, सपा-कांग्रेस पर बरसे योगी; मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर

Fri, 17 Jul 2026 06:25 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया

यूपी के बहराइच में 12 वर्षीय बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें मगरमच्छ बालक को लीलते हुए दिख रहा है। वीडियो देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। 

घटना बौंडी थाना के मुरौवा गांव की है। गांव निवासी सुनील सिंह (12) बृहस्पतिवार को अपने चाचा के साथ धान की रोपाई करने खेत गया था। शाम के समय काम खत्म होने के बाद वह घाघरा (सरयू) नदी के किनारे हाथ-मुंह धोने गया। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे एक मगरमच्छ ने अचानक उस पर हमला कर उसे जबड़ों में दबोच लिया और नदी में खींच ले गया। पढ़ें पूरी खबर

कार्यक्रम में बोलते सीएम योगी - फोटो : amar ujala

सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले-'ये बांटने की राजनीति करते हैं'

मुख्यमंत्री ने बिना किसी का नाम लिए कहा, 2017 से पहले प्रदेश में जनता की बजाय माफिया को संरक्षण मिलता था, जबकि मौजूदा सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा, महिलाओं और व्यापारियों के हित में बिना भेदभाव के काम कर रही है। शामली अब राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) का हिस्सा बन चुका है। उन्होंने कहा कि इससे दिल्ली क्षेत्र में होने वाले विकास का सीधा लाभ शामली को मिलेगा और जिले के विकास को नई गति मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर
 

मुहर्रम पर बयान देते अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम - फोटो : वीडियो ग्रैब

सांसद सतीश गौतम का आया विवादित बयान, बोले- गोल टोपी और लंबी दाढ़ी वाले हमें लड़ा रहे

गोल टोपी और लंबी दाढ़ी वाले लोग सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर हमें लड़ाने का काम करते हैं। हम सब आपस में भाई हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहना है। खैर नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में मंच से दिए गए सांसद सतीश गौतम के इस बयान पर समर्थन और विरोध दोनों देखने को मिले

सांसद सतीश गौतम खैर में विकास कार्यों के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करने आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फर्जी अकाउंट संचालित हो रहे हैं, जिनका उद्देश्य समाज में भ्रम और तनाव पैदा करना है। पढ़ें पूरी खबर

राहुल गांधी और अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सीटों को लेकर सपा-कांग्रेस में खींचतान, राजनीतिक बयानों से बढ़ी तल्खी

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर दबाव की राजनीति तेज होती दिख रही है। दोनों दल सार्वजनिक बयानों के जरिये अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने और बातचीत में बेहतर स्थिति बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस गठबंधन में सम्मानजनक और बराबरी की हिस्सेदारी की बात कर रही है, जबकि सपा का जोर इस बात पर है कि सीटों का बंटवारा जीतने की क्षमता के आधार पर होना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर

झमाझम बारिश के दौरान घूमते लोग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, छह दिन झमाझम बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार से बारिश का दौर और तेज होगा। 22 जुलाई तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम से अच्छी बारिश होने की संभावना है। दक्षिणी-पूर्वी जिलों सोनभद्र, चंदौली, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, मिर्जापुर और बलिया में भारी बारिश हो सकती है। इससे पहले बृहस्पतिवार को तराई समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र मजबूत हो रहा है। इसके प्रभाव से 17 जुलाई के बाद पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय होगा, बारिश का दायरा बढ़ेगा, तापमान में गिरावट आएगी और उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर

शिकोहाबाद मुठभेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद मुठभेड़ में दोनों बदमाश ढेर, स्कूल के पास छिपे थे

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले का शिकोहाबाद शुक्रवार सुबह गोलियों की तड़तड़हाट से गूंज उठा। यहां नगला कन्हई क्षेत्र में स्कूल के पास पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से करीब आधा घंटे तक गोलियां चलीं। इस दौरान पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों को मार गिराया। ये बदमाश इटावा में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे थे। मुठभेड़ में एसओजी के दो जवान भी गोली लगने से घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर

न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर - फोटो : अमर उजाला

सात फैसलों से बना रिकॉर्ड, 17 दोषियों को फांसी, फिर चर्चा में न्यायधीश 'दिवाकर' की अदालत

मुजफ्फरनगर अपर जिला एवं सत्र न्यायालय तथा फास्ट ट्रैक न्यायालय संख्या-तीन के पीठासीन अधिकारी रवि कुमार दिवाकर एक बार फिर अपने फैसलों को लेकर चर्चा में हैं। छह अप्रैल से 17 जुलाई के बीच उन्होंने सात चर्चित आपराधिक मामलों में कुल 17 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। लगातार आए इन फैसलों ने न्यायिक जगत में एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

जौहर यूनिवर्सिटी, आजम खां और मौलाना बरेलवी - फोटो : अमर उजाला

जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में मौलाना, 'आजम की गलती की सजा विश्वविद्यालय को न दें'

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां द्वारा स्थापित किए गए जौहर विश्वविद्यालय पर बुलडोजर चलाए जाने की चर्चा हर तरफ हो रही है। इसी से संबंधित ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन मे प्रेस को जारी किए गए बयान मे कहा कि जौहर विश्वविद्यालय रामपुर एक ऐसी शख्सियत के नाम पर बना हुआ है जिसने देश की आजादी मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें