फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: अतीक के बेटे की मौत का Video, अखिलेश का आकाश को जवाब, योगी के मंत्री-अफसरों को दी गई जिम्मेदारी

Wed, 12 Aug 2026 06:05 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

Atiq Ahmed Son Death - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

कैसे पलटी अतीक के बेटे आबान की कार? सामने आया हादसे का LIVE VIDEO

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत के बाद अब दुर्घटना से ठीक पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो अबान की कार के पीछे चल रही दूसरी कार के डैशबोर्ड कैमरे से रिकॉर्ड हुआ है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अबान की क्रेटा कार हाईवे पर आगे चल रही है। कुछ ही क्षण बाद कार डिवाइडर से टकराती है। टक्कर इतनी जबरदस्त दिखाई दे रही है कि कार सड़क से काफी ऊंचाई तक उछलती दिखती है। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर क्षतिग्रस्त हो जाता है। पढ़ें पूरी खबर

आकाश और अखिलेश। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

आकाश आनंद ने राहुल-अखिलेश को कहा 'अंकल'

उत्तर प्रदेश के हाथरस में आयोजित एक चुनावी जनसभा के दौरान बहुजन समाज पार्टी  के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर हमला बोला। भाषण के दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दोनों को 'अंकल' कहकर संबोधित किया।

अखिलेश यादव द्वारा बसपा प्रमुख मायावती को 'बुआ' कहे जाने के संदर्भ में जब आकाश आनंद से सवाल उठा, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अखिलेश यादव को भैया नहीं मानेंगे। वह उन्हें अंकल ही कहेंगे। पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

जिलों में होंगे कार्यक्रम, मंत्री-अफसरों को दी गई जिम्मेदारी, डिप्टी सीएम को मिले ये जिले

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यूपी के प्रत्येक जिले में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए मंत्रियों और अफसरों को आवंटित किए गए जिलों की सूची जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में झंडारोहण करेंगे। वहीं, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को प्रयागराज और ब्रजेश पाठक को लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों और अफसरों को भी जिलों का आवंटन किया गया है जिसकी सूची जारी कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ में 1 साल बाद पकड़ी गई लोला - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

एक साल बाद पकड़ी गई 'लोला', प्लास्टिक सर्जरी से छुपाई पहचान

प्लास्टिक सर्जरी से पहचान छिपाकर अवैध तरीके से दो युवतियों को लखनऊ में ठहराने के मामले में फरार चल रही उज्बेकिस्तान की निवासी लोला कायूमोवा को एक साल बाद सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे विभूतिखंड स्थित मैक्स अस्पताल के पास से पकड़ा गया। लोला यहां क्या कर रही थी, पुलिस इसका पता लगा रही है।

एडीसीपी दक्षिणी आर वसंथ कुमार ने बताया कि पुलिस लोला को थाने ले आई है। इसकी जानकारी फॉरनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) को दे दी गई है। पुलिस और एफआरआरओ लोला से पूछताछ कर रही है। उसके पास से मिले दस्तावेज की जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

आजम से मिले शिवपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

आजम खां से मिले शिवपाल, एक घंटे मुलाकात

रामपुर में सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव बुधवार को रामपुर पहुंचे और जेल में बंद सपा नेता आजम खां से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। मुलाकात के दौरान राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा होने की बात सामने आई है।

जेल में आजम खां से मुलाकात के बाद शिवपाल सिंह यादव उनकी पत्नी एवं पूर्व सांसद डॉ. तजीन फात्मा से मिलने उनके आवास पहुंचे। यहां उन्होंने तजीन फात्मा से भी बातचीत की और आजम खां के स्वास्थ्य समेत अन्य विषयों की जानकारी ली। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

सूर्यदेव हुए मेहरबान तो बरसी लक्ष्मी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

सूर्यदेव हुए मेहरबान तो बरसी लक्ष्मी

खदरा निवासी आमिर का हर महीने करीब दो हजार रुपये तक का आने वाला बिजली का बिल इस माह निगेटिव हो गया। उनके घर पर लगे सोलर पैनल की बदौलत यह मुमकिन हुआ। इसने इतनी बिजली का उत्पादन किया कि अब विद्युत निगम के पास उनकी अतिरिक्त यूनिट जमा हो गई। सूर्यदेव की मेहरबानी से शहर के 46 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं के घर लक्ष्मी बरसी है। इनमें से 23 हजार से अधिक का बिजली बिल शून्य हो गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें